उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता लागू कर दी है।
उत्तराखंड में चुनाव आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव के तारखों का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। राज्य भर में दो चरणों में वोटिंग होगी। चुनावी परिणाम 18 जुलाई को आएगा। दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे, जिसमें ग्राम प्रधान , ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत, सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वोटिंग होगी। कुल मिलाकर इस बार 74,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 55,600 ग्राम पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे.
इस दिन होगी वोटिंग
चुनाव आयोग के अनुसार, 23 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी विस्तृत अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद 25 जून से 28 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया 29 जून से 1 जुलाई तक पूरी की जाएगी, जबकि 2 जुलाई नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी।
आचार संहिता लागू
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी तेजी से जारी है। जिला प्रशासन को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। चुनाव के तारीख की घोषणा के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। ताकि चुनाव प्रक्रिया पर असर न पड़े।
International Yoga Day 2025 : जम्मू से पंजाब तक लोगों में अधिक उत्साह, बच्चे-बुजुर्ग सभी कर रहे योग


Download Android App
Download iOS App



