वाराणसी: PM आवास योजना के तहत 608 लाभार्थियों को मिला लक्जरी आवास

Summary :

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जिम, पार्क और 24×7 सीसीटीवी की सुविधाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 608 लाभार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास प्रदान किया गया था। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जिम, पार्क, सोलर लाइटिंग और 24×7 सीसीटीवी निगरानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। यह आवास उनकी स्वयं की जमीन पर बनाए गए हैं। सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था।

‘प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सितंबर 2022 में गरीबों को घरों की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 608 लाभार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास प्रदान किया गया था। ऐसा पहली बार था कि जब इस योजना के अंतर्गत बनाए गए आवासों को हाईटेक और लक्जरी स्तर की सुविधाओं से सज्जित किया गया। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जिम, पार्क, सोलर लाइटिंग और 24×7 सीसीटीवी निगरानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य सड़क 30 फीट चौड़ी है, जिससे यातायात में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। लाभार्थियों का चयन बिना किसी भेदभाव के किया गया। इस सोसायटी में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय एक साथ रहते हैं और समान लाभ उठाते हैं। सभी गुणवत्ता से भरपूर जीवन जी रहे हैं।

PM आवास योजना

राम गोपाल सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “यह स्कीम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के दो साल बाद आ गई थी। साल 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आने के बाद इस योजना पर तेजी से काम शुरू हुआ। पीपीपी मॉडल के तहत 608 घरों का निर्माण किया गया। यह आवास उनकी स्वयं की जमीन पर बनाए गए हैं। सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था। लगभग 500 लाभार्थी प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं। लाभार्थियों के चयन में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। लाभार्थियों में 25-30 मुस्लिम परिवार भी हैं। मैं गरीब परिवार से संबंध रखता हूं। इसलिए मेरा प्रयास रहा कि सोसायटी में रहने वाले लोगों को, जो गरीब परिवार से ही संबंध रखते हैं, हर सुविधा दी जाए।”

नोेएडा : मैट्रो हॉस्पीटल में लगी भीषण आग, शीशा तोड़ कर निकाले गए मरीज

लाभार्थी शोभनाथ पांडेय ने कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमें जितना बेहतर आवास मिला है, उसकी कल्पना हमने नहीं की थी। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। लाभार्थी प्रदीप सिंह ने कहा, “यहां बहुत सारी सुविधाएं दी गई हैं। बच्चों के खेलने के लिए पार्क की सुविधा है, सोलर लाइट की व्यवस्था है, जिम की व्यवस्था की गई है। कूड़ाघर और कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था है, जिसकी वजह से यहां साफ-सफाई रहती है। यहां रहने वाले सभी एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहते हैं।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.