छिड़ गया तीसरा विश्व युद्ध! वेनेजुएला के आसमान में Apache Helicopter का कहर, जानें अमेरिका ने क्यों की बमबारी

Summary :

Venezuela and US War: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच कई समय से तनातनी नजर आ रही है और अब यह तनाव चरम पर पहुंच गया है। वेनेजुएला की राजधानी में 7 भीषण धमाके हुए है जिससे माना जा रहा है कि यह स्ट्राइक अमेरिका ने की है। आसमान में अमेरिका के Apache Helicopter ने कहर मचा दिया है, भीषण बमबारी करते हुए फाइटर प्लेन लहराते हुए नजर आए है लेकिन अभी अमेरिका ने अभी कोई भी प्रतिक्रिया साझा नहीं की है। बताया जा रहा है वेनेजुएला के रक्षा मंत्री और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है औऱ यह बमबारी…

Venezuela and US War: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच कई समय से तनातनी नजर आ रही है और अब यह तनाव चरम पर पहुंच गया है। वेनेजुएला की राजधानी में 7 भीषण धमाके हुए है जिससे माना जा रहा है कि यह स्ट्राइक अमेरिका ने की है। आसमान में अमेरिका के Apache Helicopter ने कहर मचा दिया है, भीषण बमबारी करते हुए फाइटर प्लेन लहराते हुए नजर आए है लेकिन अभी अमेरिका ने अभी कोई भी प्रतिक्रिया साझा नहीं की है।

बताया जा रहा है वेनेजुएला के रक्षा मंत्री और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है औऱ यह बमबारी के धमाके इतने तेज थे कि लोग अपने घर से बाहर आ गए, घरों की खिड़कियां टूट गई। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है विस्तार से जानते है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर क्यों बमबारी की है…

Venezuela and US War

Venezuela and US War
Venezuela and US War

वेनेजुएला में तेल का भंडार है और 19वीं सदी में स्पेन से आजादी मिलने के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते बेहद ही खास रहे थे और लगभग 15 प्रतिशत तेल अमेरिका को बेचता था लेकिन 1999 में ह्यूगो शावेज के सत्ता में आने से सभी तेल कंपनियों को सरकारी कर दिया था औऱ अमेरिकी कंपनियों की हिस्सेदारी कम हो गई थी जिससे दोनों देशों के बीच खटास आने लगी और अब यह रिश्ते इतने खराब हो गए की अमेरिका ने आज वेनेजुएला पर हमला कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप ने धमकी देते हुआ ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाया था लेकिन वेनेएजुला कहता है कि ड्रग्स तस्करी नहीं हमारी सरकार का तख्तापलट करके तेल भंडार पर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना का उद्देश्य है।

US Fighter Plane Attack

ट्रंप ने पहले भी धमकी देते हुए कहा था कि वेनेजुएला में कभी भी हमला हो सकता है और कई ड्रग तस्करी के आरोप में कई नावों में भी हमला किया था औऱ समंदर में नाकेबंद करके प्रतिबंध भी लगाए थे। अमेरिका की इस कार्रवाई में अभी तक 107 लोग मारे जा चुके है वहीं समंदर में युद्धपोत, मरीन सैनिक, हेलीकॉप्टर सब तैनात किए गए है और वेनेजुएला पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

Caracas Bomb Blast

Venezuela and US War
Venezuela and US War

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ड्रग्स तस्करी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह इस तस्करी के कारोबार में शामिल नहीं है। ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि वेनेजुएला के पास तेल का भंडार है इसलिए वह यहां की सरकार गिराने और तख्तापलट की साजिश रच रहे है। वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और वेनेजुएला के राष्ट्रपति ड्रग्स का कार्टेल चलाते है इसलिए ट्रंप ने चेतावनी देते हुए हमले की धमकी भी दी थी।

ALSO READ: अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया हमला! कांप उठा पूरा शहर….1 नहीं कई धमाके

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।