कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा नेता विजय शाह के खिलाफ मप्र उच्च न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। शाह ने माफी मांगते हुए कहा कि वह सोफिया और सेना का सम्मान करते हैं। इस विवाद के बाद उन्हें राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठी है।
कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह के खिलाफ मप्र उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पिछले बुधवार रात इंदौर जिले में एफआईआर दर्ज की गई। मंत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 3 अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आइए जानते हैं इन धाराओं में कितनी सजा का प्रावधान किया गया है। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आदिम जाति कल्याण मंत्री शाह के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
माननीय मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट मंत्री श्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।@DrMohanYadav51
— Office of Dr. Mohan Yadav (@drmohanoffice51) May 14, 2025
किस-किस मामले में मामला दर्ज हुआ
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने मीडिया को बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 152, 196 (1) (बी) और 197 (1) (सी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
मैं शर्मिंदा हूं: विजय शाह
दूसरी ओर, बढ़ते विवाद के बीच भाजपा नेता और मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर महिला सैन्य अधिकारी के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी और कहा कि वह ‘बहन सोफिया’ और सेना का सम्मान करते हैं। हाईकोर्ट द्वारा उन्हें फटकार लगाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद उन्होंने माफी मांगी है।
कोर्ट के आदेश के बाद विजय शाह को राज्य मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग तेज हो गई। विवाद बढ़ने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए शाह ने कहा, “मेरे हालिया बयान से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके लिए मैं न सिर्फ शर्मिंदा हूं, मर्माहत हूं, बल्कि माफी भी मांगता हूं।” साथ ही, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को “देश की बहन” बताया और कहा कि उन्होंने जाति और समाज से ऊपर उठकर अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाते हुए काम किया है।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने पर भड़की कांग्रेस, विजय शाह के घर पोती कालिख


Download Android App
Download iOS App



