Washington DC पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, Quad Summit होंगे शामिल

Summary :

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका यात्रा पर है। बता दें कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एस जयशंकर को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया था और इसी निमंत्रण पर वह आज वाशिंगटन, डीसी पहुंच गए है। आज विदेश मंत्री एस जयशंकर Quad विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे और 21 जनवरी को हुई चर्चाओं को आगे बढ़ायेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत क्वाड के पहले पर हुई समीक्षा की मेजबानी भी करेगा। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। Quad की बैठक में होंगे शामिल विदेश मंत्री एस जयशंकर क्वाड…

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका यात्रा पर है। बता दें कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एस जयशंकर को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया था और इसी निमंत्रण पर वह आज वाशिंगटन, डीसी पहुंच गए है। आज विदेश मंत्री एस जयशंकर Quad विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे और 21 जनवरी को हुई चर्चाओं को आगे बढ़ायेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत क्वाड के पहले पर हुई समीक्षा की मेजबानी भी करेगा। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Quad की बैठक में होंगे शामिल

विदेश मंत्री एस जयशंकर क्वाड की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका की यात्रा पर है। इस दौरान बैठक में सुरक्षित हिंद-प्रशांत पर चर्चा, शिखर सम्मेलन पर चर्चा और कई मुद्दों पर चर्चा संभव है।

क्या है Quad की बैठक का महत्व

Quad को वर्ष 2007 में शुरू किया गया था लेकिन इसमें से Australia देश के हटने के बाद इसे बंद कर दिया गया लेकिन वर्ष 2017 में इसे फिर से शुरू किया गया था। बता दें कि Quad चार देशों का समूह है जिसमें Australia, Japan, India और America शामिल है। इन चारों देशों के समूह का उद्देशय समुद्र की सुरक्षा और मजबूती के लिए चर्चा की जाती है।

शिखर सम्मेलन होगा भारत में

Quad की बैठक के बाद भारदत शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस दौरान Australia, Japan, India और America के नेता भारत आएंगे। बता दें कि यह सम्मलेन वर्ष 2024 के सितंबर में होना था लेकिन क्वाड देशों के नेताओं के बीच विवाद के बाद इसे न्यूयॉर्क में किया गया था। अब यह मेजबानी भारत करेगा।

Also Read: Himachal Pradesh: करसोग में फटा बादल, गांव में मची तबाही

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।