प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों के समर्थन और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हताशा को देखते हुए दावा किया जा सकता है कि आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीन सौ से अधिक सीटें मिलेंगी। श्री मोदी ने बसीरहाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतगर्त ताकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दीदी,आपकी हताशा और बंगाल के लोगों का समर्थन देखने के बाद मैं कह रहा हूं कि बंगाल के कारण हमें 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।
भाजपा अपने दम पर सरकार बनायेगी क्योंकि उसे बहुमत मिल रहा है और दीदी आप इसे नोट कर लें।’’ सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मीम वाली तस्वीरें साझा करने के भारतीय युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर मचे बवाल के बीच श्री मोदी ने सुश्री बनर्जी पर कड़ प्रहार करते हुए कहा,‘‘ दीदी आप जिन लड़कियों को जेल में ठूंस रही हैं, वे आपको सबक सिखाएगीं।’’
उन्होंने सवाल किया किया कि सुश्री बनर्जी ने तस्वीर साझा करने वाली लड़की से बदला क्यों लिया? श्री मोदी ने कहा,‘‘ दीदी,मुझे मालूम चला है कि आप एक कलाकार हैं,आप चित्रकारी करती हैं।
आप अपनी तस्वीरों को साझा करने पर कुपित क्यों हो रही हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘ दीदी आप कलाकार हैं,आप मेरी साधारण-सी तस्वीर बनाइए और 23 मई के बाद जब मैं दोबारा प्रधानमंत्री बन जाऊं तो आप हमें भेंट कर देना। मैं बड़ प्यार से स्वीकार कर लूंगा और अपने पास रखूंगा। आपके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराऊंगा।’’ श्री मोदी ने कहा कि सुश्री बनर्जी के पैरों तले जमीन खिसक गयी है और अब उन्हें अपनी छाया से भी डर लग रहा है।


Download Android App
Download iOS App





