भारत का संविधान लागू हुए 69 साल हो चुके हैं। संविधान में सभी जाति और वर्गों को समानता के अवसर प्रदान करने की बोली गई है। इसके साथ ही सभी धर्मों का आदर करने की बात भी संविधान कहता है। इसके बावजूद भारत में सदियों से चली आ रही जातिवादी रूढ़ता अभी भी बहुतायत में दिखाई देती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती हिकारत के साथ एक जाति के लोगों को उनकी औकात बताती हुई दिख रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में यह लड़की रिजर्वेशन के मुद्दे पर जाति विशेष को तंज कसते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोगभी उसके साथ हैं जिसमेें वह बता रही हैं कि उसने अपने सीनियर के मुंह पर भी रिजर्वेशन को लेकर काफी भला-बुरा कहा था। लेकिन ये युवती मोदी जी की तारीफों के पुल बंधती हुई नजर आई।
इंटरनेट की दुनिया में लोग इस युवती की काफी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने संविधान समझाते हुए लिखा है कि आज यह लड़की तो किसी कंपनी में काम कर पा रही है तो वो सिर्फ और सिर्फ भारत गणराज्य के संविधान के बदौलत ही है। संविधान में महिलाओं को बराबरी का दर्जा और आजादी की बात बोली गई है जिस वजह से महिलाओं को एक तरह की दासता भरी जिंदगी से निजात मिल गया है।
यहाँ देखें वीडियो…
यह नफरतों के महल गिराओ…. pic.twitter.com/Uu6lUPHY27
— nadeem (@nadeemNBT) May 13, 2019
वीडियो में युवती का मानना है कि एससी,एसटी,ओबीसी को सरकारी नौकरी के ज्यादा अवसर दिए जाते हैं। इसीलिए वह च*** जाति में पैदा होने की बात कह रही है। इसके साथ ही उसने ये भी बोला की च***आज हमारे सिर पर बैठे हुए हैं। इसके साथ ही युवती कहती है कि च***च***ही होते हैं इनकी कोई औकात नहीं होती है। इस युवती की इन्हीं हरकतों की वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखने के बाद कुछ यूज़र्स ने दिया ऐसा रिएक्शन…
मुकेश अंबानी की जिंदगी से ये 6 बातें सीख कर आप भी हो सकते हैं कामयाब


Download Android App
Download iOS App












