‘हर फैसले का मुहतोड़ जवाब देंगे…’, सिंधु जल समझौते पर रोक के बाद तिलमिलाए पाकिस्तानी PM शहबाज

Summary :

भारत के फैसले पर पाक पीएम की तीखी प्रतिक्रिया

भारत द्वारा सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हर फैसले का मुहतोड़ जवाब देंगे। यह बयान उस समय आया है जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भारत ने सिंधु जल समझौते पर रोक लगाई है, जिससे पाकिस्तान का हाल बेहाल है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा, “हर फैसले का मुहतोड़ जवाब देंगे”.

 पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री का बड़ा बयान

पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी काकुल पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी पीएम ने भारत को ललकारा है। ऐसे में पीएम शरीफ ने कहा,”भारत के हर हमले का जवाब देंगे।” इससे पहले भी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को सीधे तौर पर धमकी दी है। उन्होंने कहा, “मैं सिंधु नदी के किनारे खड़ा होकर भारत को बताना चाहता हूं कि सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी। या तो हमारा पानी इस नदी से बहेगा या उनका खून इसमें बहेगा।”

सिंधु जल रद्द करने पर भड़का पाकिस्तान

पाकिस्तान ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले पानी के प्रवाह को रोकने या मोड़ने का कोई भी प्रयास युद्ध छेड़ने के समान होगा। इसके साथ ही उसने पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार द्वारा देश के खिलाफ उठाए गए कदमों के जवाब में भारत के साथ व्यापार, शिमला समझौते सहित द्विपक्षीय समझौतों को निलंबित करने और हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की थी। बता दें कि भारत ने 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से बनी सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान भारत को लगातार चेतावनी दे रहा है।

‘पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दीजिए…’ पहलगाम हमले पर तेलंगाना CM की ललकार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।