क्या है ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’? जिसके लिए दोस्त Musk से भीड़ गए Donald Trump

Summary :

अमेरिकी संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) से गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का टैक्स और खर्च में कमी करने वाला बिग ब्यूटीफुल बिल पास हो गया है। बिल के सपोर्ट में 218, जबकि विरोधी दलों की तरफ से 214 वोट मिले। अब ऐसे में जानेंगे कि इस बिल में ऐसा क्या है, जिसके लिए ट्रम्प ने अपने मित्र एलन मस्क से लड़ाई की थी। गुरुवार को पास हुआ बिल बता दें कि इस बिल के विरोध में ट्रंप (Donald Trump) के दो सांसद ने वोट दिया था। इसी बिल को लेकर ट्रंप और उनके सासंद के…

अमेरिकी संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) से गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का टैक्स और खर्च में कमी करने वाला बिग ब्यूटीफुल बिल पास हो गया है। बिल के सपोर्ट में 218, जबकि विरोधी दलों की तरफ से 214 वोट मिले। अब ऐसे में जानेंगे कि इस बिल में ऐसा क्या है, जिसके लिए ट्रम्प ने अपने मित्र एलन मस्क से लड़ाई की थी।

गुरुवार को पास हुआ बिल

बता दें कि इस बिल के विरोध में ट्रंप (Donald Trump) के दो सांसद ने वोट दिया था। इसी बिल को लेकर ट्रंप और उनके सासंद के बीच तीखी बयानबाजी भी हुई। व्हाइट हाउस की तरफ से आई जानकारी के मुताबकि, ट्रम्प शुक्रवार शाम 5 बजे अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़े और शानदार समारोह में इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे।

मस्क ने बोला था हमला

एलन मस्क ने ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर आलोचना की थी। मस्क ने शनिवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “‘ट्रम्प का यह बिल अमेरिका में लाखों नौकरियां खत्म कर देगा और हमारे देश को बहुत बड़ा रणनीतिक नुकसान पहुंचाएगा। मस्क ने ट्रंप को इसके लिए पागल भी बताया था, उन्होंने कहा यह पूरी तरह से पागलपन से भरा और विनाशकारी है। यह कानून यह कानून पुराने उद्योगों को रियायत देता है, लेकिन भविष्य के उद्योगों को तबाह कर देगा।’ इस विधेयक के कारण पिछले महीने मस्क ने ट्रम्प प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था।

ट्रंप का पलटवार

मस्क के इस ट्वीट के बाद ट्रंप (Donald Trump) ने कहा था कि अगर मस्क को दी जा रही सब्सिडी बंद कर दी गई तो उन्हें अपनी दुकान (कंपनी) बंद करके दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि सब्सिडी बंद होने से न तो टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बना पाएगी और न ही स्पेसएक्स के रॉकेट और सैटेलाइट लॉन्च हो पाएंगे।

क्या है बिग ब्यूटीफुल बिल?

बिग ब्यूटीफुल बिल बहुत अहम है क्योंकि इस बिल में लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर की टैक्स छूट शामिल है। इससे चाइल्ड टैक्स क्रेडिट $2,000 से बढ़कर $2,200 हो जाएगा। हालांकि, लाखों कम आय वाले परिवारों को इसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा। बिल में कुछ नए टैक्स ब्रेक अस्थायी रूप से जोड़े गए हैं, जैसे कि टिप्स, ओवरटाइम और ऑटो लोन पर छूट। इसके अलावा, सालाना $75,000 से कम कमाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को $6,000 की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलेगी। यह ट्रंप (Donald Trump) के उस वादे का संदर्भ है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे सामाजिक सुरक्षा पर टैक्स खत्म कर देंगे।

 

read also : Pakistan सेना का दावा, अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ कर रहे 30 आतंवादियों का मार गिराया

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।