What is Whatsapp Plus? : टैकनोलोजी हर समय बदल रही है. समय ऐसा है कि अगर पुरानी चीजों को अपडेट नहीं किया गया तो वे पिछड़ जाएंगी. ऐसे में WhatsApp भी हर कुछ समय बाद नए फीचर लोंच करता रहता है. बता दें, व्हाट्सऐप अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि धीरे-धीरे एक पर्सनलाइज्ड सोशल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है.
Meta ने इसी दिशा में WhatsApp Plus नाम से नया पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है. इसमें यूजर्स को ऐप के लुक, थीम और कई एक्स्ट्रा फीचर्स को अपनी पसंद के हिसाब से बदलने का ऑप्शन मिलेगा. यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों और यूजर्स के लिए शुरू किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा.
whatsapp plus features : जानिए WhatsApp Plus है क्या?

WhatsApp Plus एक तरह का ऑप्शनल पेड प्लान फीचर है. अब आप समझ रहे होंगे कि क्या व्हाट्सऐप अब पैसों में चला करेगा? आपको बता दें ऐसा नहीं है. आपको बता दें यह ऑप्शनल होने जा रहा है. आमतौर पर चलने वाला WhatsApp वैसे ही चलता रहेगा जैसा पहले चलता रहता है. कंपनी ने साफ किया है कि मैसेजिंग, कॉलिंग, स्टेटस और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी जरूरी सुविधाएं पहले की तरह सभी के लिए मुफ्त रहेंगी.
यह सबस्क्रिपशन सिर्फ उन लोगों के लिए है जो ऐप में ज्यादा कस्टमाइजेशन और कुछ एडवांस फीचर्स चाहते हैं. यानी इसे प्रीमियम व्हाट्सऐप की कैटेगरी में डाल सकते हैं जिसके लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाने पड़ेंगे.
Whatsapp Plus Price : व्हाट्सऐप दिखेगा अपनी पसंद का

बता दें, मेटा यह प्लान 250-300 रुपए में दे रहा है. हालांकि यह अभी कुछ देशों में लोंच हुआ है. इसमें मेटा अपने यूजर्स को ऐसा फीचर दे रहा है जिसमें वे अपने हिसाब अपनी पसंद से खुद का व्हाट्सऐप कस्टमाइज कर सकते हैं. इसमें 18 अलग-अलग एक्सेंट कलर, नए चैट थीम, अलग ऐप आइकन और इंटरफेस स्टाइल शामिल हैं. अब यूजर्स को सिर्फ पुराने ग्रीन थीम तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा. लोग अपनी पसंद के हिसाब से WhatsApp को नया लुक दे सकेंगे.
Whatsapp Plus Launch : पिन चैट और स्टिकर्स में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
तुलना से समझिए, जैसे नार्मल WhatsApp में सिर्फ 3 चैट पिन करने का विकल्प मिलता है, मगर अपग्रेडेड या सबस्क्रिपशन मोड वाले WhatsApp Plus में इसे बढ़ाकर 20 कर दिया गया है. इसके अलावा यूजर्स को एक्सक्लूसिव एनिमेटेड स्टिकर पैक और नए विजुअल इफेक्ट्स भी मिलेंगे. खास बात यह है कि अगर सामने वाले व्यक्ति के पास Plus प्लान नहीं भी होगा, तब भी वह इन स्टिकर्स और इफेक्ट्स को देख पाएगा.
इसके अलावा इसमें नोटिफिकेशन से जुड़े कई नए विकल्प दिए गए हैं. यूजर्स अलग-अलग रिंगटोन, कस्टम नोटिफिकेशन साउंड और कई चैट्स की सेटिंग्स को एक साथ बदल सकेंगे.


Download Android App
Download iOS App




