आखिर शादी के चार दिन बाद ही सोनम क्यों गई मायका, राजा की भाभी ने बता दिया सबकुछ

Summary :

राजा की भाभी ने बता दिया सबकुछ

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। राजा की पत्नी सोनम, जो शादी के चार दिन बाद मायके चली गई थी, को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। सोनम पर हत्या का संदेह है, जबकि राजा की भाभी ने सोनम के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी पैदा कर दी है। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय गया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि सोनम ने ही उसकी मौत का जाल तैयार कर रखा है। 23 मई को मेघालय से दोनों के लापता होने की खबर मिली, लेकिन 2 जून को जब राजा का शव खाई में मिला तो शक की सुई सोनम पर चली गई। सोनम तब से ही फरार थी। अब पुलिसने यूपी के गाजीपुर से सोनम को गिरफ्तार किया है। सोनम की गिरफ्तारी के साथ इस कहानी में नए नए खुलासे हो रहे हैं। राजा की भाभी ने सोनम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

भाभी ने कहा हमारे घर का बच्चा…

राजा की भाभी ने मीडिया से बातीचीत में कहा, ‘अगर इस हत्याकांड में सोनम का हाथ है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, हमारे घर का बच्चा गया है। अब सोनम को भी सजा मिले। जब सोनम शादी के बाद ससुराल आई तो ज्यादा रुकी नहीं वह चार दिन में ही अपने मायका चली गई। इस चार दिन में हम उसके व्यवहार को लेकर अधिक अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। अगर अधिक रूकती तो पता चलता। वह अपने घर से ही हनीमून का प्लानिंग कर गई थी और राजा अपने घर से हनीमून पर गया था।”

मर्डर का प्लान बहुत पहले से बनी!

राजा रघुवंशी हत्या मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। शिलॉन्ग पुलिस के सूत्रों ने बताया कि राज कुशवाहा ने 3 सुपारी किलर को मर्डर के लिए पैसा दिया था। राज खुद शिलॉन्ग न जाकर तीन अन्य आरोपी को राजा की हत्या करने के लिए भेजा था। वहीं राजा की भाभी ने बताया कि राजा अपने घर से और सोनम अपने घर से हनीमून के लिए निकले थे। ऐसे में पुलिस को शक है कि राजा को मारने के लिए पहले से साजिश रची जा चुकी थी।

सोनम-राजा की शादी की कहानी

सोनम और राजा की शादी इंदौर में रघुवंशी सामज के मैरिज ब्यूरो के माध्यम से हुई थी। दोनों की सगाई 10 फरवरी को हुई थी। फिर 11 मई को शादी हुई। शादी के बाद सोनम कुछ ही दिन ससुराल में रही. इसके बाद 15 मई को उसके घर वाले सोनम को मायका ले आए। 20 मई को सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय निकलें और फिर 3 दिन बाद 23 मई को लापता हो गए। राजा की हत्या ऐसे में 23 मई के बाद हुई होगी। लापता होने के 11 दिन बाद राजा का शव शिलांग में एक वॉटरफॉल के पास मिला. हालांकि, सोनम लापता ही रही। लकिन 9 जून को पुलिस ने सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

घर पर बताया कामाख्या मंदिर और चले गए मेघालय, Sonam Raghuvanshi ने क्यों नहीं ली वापसी की टिकट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।