Yogi Adityanath on LPG petrol diesel shortage: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने LPG, पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर चल रही अफवाहों पर बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई की खबरों के बीच लोग फालतू में घबरा रहे हैं और रसोई गैस के सिलेंडर लेने के लिए जगह-जगह पर लाइन लगा रहे हैं, जबकि ऐसा करने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए आगे बताया कि अगर युद्ध लंबा चलता है तो हमारे यहां भी इसका असर पड़ सकता है, इसलिए घबराने के बजाय दिमाग को मजबूत रखना जरूरी है।
“अफवाह के कारण 5 दिन में दूसरा सिलेंडर कर रहे बुक”
देश के हित में सरकार ने कोई कदम उठाया है तो हम लोग उसके लिए अपने आप को तैयार करें…
लेकिन कुछ लोग हैं जो अफवाह फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं… pic.twitter.com/xLY2087Mg1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 26, 2026
सीएम योगी ने लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें और जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल-डीजल या गैस की खरीदारी करें। सीएम ने आगे कहा कि पहले एक सिलेंडर 30 दिन तक चल जाता था, लेकिन अब लोग 5-6 दिन में ही दूसरा लेने के लिए बेचैन हो रहे हैं, जो बिल्कुल सही बात नहीं है। जब आपका नंबर आएगा, तब बुकिंग कीजिए—गैस खुद आपके घर तक पहुंच जाएगी।
“भारत सुरक्षित है, आगे भी बढ़ रहा है”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने भी सभी जिलों को पहले ही आदेश दे दिए हैं कि पहले की तरह होम डिलीवरी जारी रखें, इसलिए गैस एजेंसी पर भीड़ इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसी अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। देश में हालात सामान्य हैं, सभी त्योहार भी अच्छे से मनाए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बाहर भले ही कुछ देशों में स्थिति ठीक नहीं हो, लेकिन भारत सुरक्षित है और आगे भी बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को फालतू में डरने की कोई जरूरत नहीं है।
ALSO READ: ‘सिलेंडर गायब, जनता बेहाल…’, BJP सरकार पर निशाना साधते हुए AAP विधायकों का जोरदार प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App




