‘पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाया’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन में CM Yogi ने प्रधानमंत्री की सराहना की

Yogi on Jewar Airport inauguration

Yogi on Jewar Airport inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, शनिवार को, उत्तर प्रदेश में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जिसे जेवर हवाई अड्डा भी कहा जाता है—का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने इस कड़ी में पेट्रोल और डीज़ल के रेट को स्थिर बनाए रखने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता को राहत देने का काम किया है.

मोदी जी ने विकसित भारत बनाया: सीएम योगी

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी विकसित भारत बनाए हैं. आज जहां पूरी दुनिया में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे है. तो वहीं भारत में ईंधनों की कीमत स्थिर हैं। पूरी दुनिया में ईंधन की अव्यवस्था फैली हुई है. पेट्रोलियम उत्पादों के दाम अन्य देशों में आसमान छूते नजर आ रहे हैं. लेकिन, अपनी दूरदर्शी सोच और देश पहले के भाव को देखते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में जो कार्ययोजना बनी है. आज वो पूरी दुनिया को देखने को मिला है।

भारत के हालात स्थिर

बता दें कि भारत के भीतर, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें नियंत्रण में बनी हुई हैं और उनकी आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है। यहां तक कि अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं। पड़ोसी देश गंभीर किल्लत का सामना कर रहे हैं, जिस वजह से उन्हें उत्पादन रोकना पड़ा है; इसका परिणाम, आम जनता के लिए एक कोटा प्रणाली लागू करनी पड़ी है। हालांकि, भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सफलतापूर्वक सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में बेखौफ बदमाश का आतंक, लूट के दौरान ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।