Beautiful Lakes in India to Visit in Monsoon: मानसून में Explore करें भारत की ये 5 Beautiful Lakes, आज ही Pack Bag करके निकल पड़ें सैर पर

Summary :

अगर आप भी इस मानसून भारत की खूबसूरती को एक्स्प्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज ही अपने बैग पैक कर लीजिए, क्योंकि आज हम आपको बारिश में घूमने के लिए कुछ ऐसी झीलों के बारे में बताएंगे, जहां का नजारा बरसात के मौसम जन्नत से कम नहीं लगता है, क्योंकि चारों तरफ फैली हरियाली और पानी की बूंदों से नहाए पहाड़ इन झीलों के नजारे को कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर आप इस मानसून में किसी खूबसूरत झील को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो यहां देखें भारत की कुछ सबसे बेहतरीन झीलों की लिस्ट। Beautiful Lakes…

अगर आप भी इस मानसून भारत की खूबसूरती को एक्स्प्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज ही अपने बैग पैक कर लीजिए, क्योंकि आज हम आपको बारिश में घूमने के लिए कुछ ऐसी झीलों के बारे में बताएंगे, जहां का नजारा बरसात के मौसम जन्नत से कम नहीं लगता है, क्योंकि चारों तरफ फैली हरियाली और पानी की बूंदों से नहाए पहाड़ इन झीलों के नजारे को कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर आप इस मानसून में किसी खूबसूरत झील को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो यहां देखें भारत की कुछ सबसे बेहतरीन झीलों की लिस्ट।

Beautiful Lakes in India to Visit in Monsoon: बारिश में घूमने के लिए भारत की बेस्ट झीलें

1. पिछोला झील, उदयपुर

Best Lakes in India
Best Lakes in India (Source: social media)

उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है। मानसून के समय यहां की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। पिछोला झील के बीच में बने महल और चारों तरफ की अरावली पहाड़ियां जब बारिश के पानी से भीग जाती हैं, तो नजारा बेहद जादुई लगता है। शाम के समय यहां बोटिंग करना सबसे बेस्ट है।

2. नैनी झील, नैनीताल

Beautiful Lakes in India to Visit in Monsoon
Beautiful Lakes in India to Visit in Monsoon (Source: social media)

उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित ये झील मानसून में बादलों से पूरी तरह घिर जाती है। बारिश के समय झील के शांत पानी पर गिरती बूंदें और पहाड़ों पर तैरती धुंध इसे एक रोमांटिक और खूबसूरत जगह बना देती है। अगर आप इस मौसम में यहां की ठंडी हवाओं और मॉल रोड को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो आज ही बनाए प्लान।

3. वेम्बनाड झील, केरल

Best Lakes in India
Best Lakes in India (Source: social media)

अगर बात करें केरल कि तो ये मानसून के समय भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। बारिश के मौसम में इस जगह को एक्स्प्लोर करने का मजा ही कुछ अलग है। वेम्बनाड झील भारत की सबसे लंबी झीलों में से एक है। बारिश के मौसम में यहां के बैकवॉटर्स और नारियल के पेड़ और भी ज्यादा हरे-भरे हो जाते हैं। इस जगह पर हाउसबोट में बैठकर बारिश की बूंदों को देखना और केरल के खाने का स्वाद लेना बेहद खूबसूरत फीलिंग है।

4. लोकटक झील, मणिपुर

Beautiful Lakes in India to Visit in Monsoon
Beautiful Lakes in India to Visit in Monsoon (Source: social media)

मणिपुर में स्थित लोकटक झील को सबसे बड़ी ताजे पानी की झील कहा जाता है। ये झील अपने तैरते हुए छोटे-छोटे द्वीपों के लिए दुनिया भर में फेमस है। बारिश के मौसम में इस जगह का पानी पूरी तरह भर जाता है और आसपास की पहाड़ियां पूरी तरह हरी चादर ओढ़ लेती हैं, जिससे ये जगह किसी पेंटिंग जैसी नजर आती है।

5. डल झील, श्रीनगर

Top 5 lakes to visit in monsoon India
Top 5 lakes to visit in monsoon India (Source: social media)

कश्मीर भारत कि वो जगह है, जहां हर साल बारिश के मौसम में न जानें कितने लोग घूमने के लिए आते हैं। श्रीनगर की डल झील हर मौसम में खूबसूरत नजर आती है, लेकिन मानसून की हल्की फुहारों के बीच इसका नजारा कुछ अलग ही होता है। शिकारे पर बैठकर बादलों से ढके पहाड़ों को देखना और झील के पानी पर गिरती बारिश की बूंदों को सुनना मन को सुकून देता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।