Christmas Celebration के लिए दिल्ली के 5 Historic Church, जहां मिलेगा त्योहार का असली मजा

Best Churches for Christmas in Delhi

Best Churches for Christmas in Delhi: क्रिसमस का त्यौहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी धूम आपको दिल्ली में खूब देखने को मिलेगी। यहां भी सभी चर्चों में खूब सजावट होती है और वहां की रौनक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, तो इस खास दिन को मनाने के लिए यहां मौजूद चर्चों में जा सकते हैं।

दिल्ली में स्थित कुछ चर्च न केवल ऐतिहासिक महत्व रखते हैं, बल्कि उनकी वास्तुकला भी बेहद खूबसूरत होती है। इस दिन चर्चों में Prayers और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो क्रिसमस के दिन को और भी खास बना देते हैं। अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर चर्च जाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको दिल्ली के पांच चर्चों के बारे में बताएंगे।

Best Churches for Christmas in Delhi: दिल्ली में घूमने के लिए मशहूर चर्च

1. सेंट स्टीफंस चर्च दिल्ली

Christmas Celebration Delhi
Christmas Celebration Delhi (Source: social media)

सेंट स्टीफंस चर्च दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। यह 18वीं सदी में बना था। यहां क्रिसमस की रात बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है और Prayer आयोजित की जाती हैं। इस दिन यहां बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। चर्च की वास्तुकला और इसकी शांति का माहौल यहां आने वालों को एक अलग ही अनुभव देता है।

2. सेंट थॉमस चर्च दिल्ली

Christmas Mass in Delhi NCR
Christmas Mass in Delhi NCR (Source: social media)

सेंट थॉमस चर्च अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। ये 19वीं सदी में बनाया गया था और यहां क्रिसमस के मौके पर Prayers और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

3. सेंट मैरी चर्च दिल्ली

Best Churches for Christmas in Delhi
Best Churches for Christmas in Delhi (Source: social media)

सेंट मैरी चर्च दिल्ली के सबसे प्रमुख चर्चों में से एक है, जो अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां भी हर साल क्रिसमस पर भव्य आयोजन होते हैं। यहां का माहौल बेहद शांतिपूर्ण होता है, जहां लोग क्रिसमस की रात को Prayers का आनंद लेते हैं।

4. कैथेड्रल चर्च दिल्ली

Christmas Mass in Delhi NCR
Christmas Mass in Delhi NCR (Source: social media)

दिल्ली कैथेड्रल चर्च, जिसे सेंट जेम्स कैथेड्रल भी कहा जाता है। यह ब्रिटिश काल का चर्च है और ये दिल्ली के सबसे बड़े चर्चों में से एक है। ये चर्च जनपथ के पास स्थित है और इसकी वास्तुकला यूरोपीय शैली में है। क्रिसमस के अवसर पर यहां भव्य पूजा होती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।

5. सेंट जेम्स चर्च दिल्ली

Christmas Mass in Delhi NCR
Christmas Mass in Delhi NCR (Source: social media)

सेंट जेम्स चर्च दिल्ली के एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। ये चर्च 1836 में बना था। सेंट जेम्स चर्च का निर्माण ब्रिटिश शासन के समय हुआ था और ये दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। यहां हर साल क्रिसमस की रात Special Prayers और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं।

Also Read: Christmas party के लिए ये हैं 5 Best Home Decoration, जगमगा उठेगा घर का कोना-कोना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।