Vaishno Devi yatra New Rule 2025: नए साल आने में महज गिनिती से कुछ दिन ही रह गए हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों और परिवारों के साथ माता वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत की सबसे प्रिय तीर्थ यात्राओं में से एक मां विष्णो देवी यात्रा न सिर्फ भक्तों की भक्ति का प्रतिक है बल्कि एक ऐसे अनुभव का नाम भी है जो आत्मा को शांति और मन को सुकून देता है। हर साल लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं कोई ख़ास अवसर पर यह भीड़ बढ़ जाती है।
ऐसे में नए साल पर लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के कटड़ा बेस कैंप पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए संगठित और सुरक्षित बनाने के लिए श्राइन बोर्ड ने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। तो आइए जानते हैं नए नियम के बारे में सबकुछ यहां…
RFID Travel Card Rules: नए नियम में क्या-क्या है खास?
यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को एक RFID कार्ड प्रदान किया जाएगा। कार्ड जारी होने के बाद यात्री को 10 घंटे के भीतर अपनी यात्रा शुरू करनी अनिवार्य होगी, जबकि 24 घंटे के अंदर यात्रा पूरी कर कटड़ा बेस कैंप वापस लौटना होगा। यात्रा नियमों में किया गया यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, नए साल से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Vaishno Devi Yatra Guidelines: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी जानकारी
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह नियम केवल पैदल यात्रियों पर ही नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर, बैटरी कार या पालकी जैसी सुविधाओं के माध्यम से यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होंगे। रजिस्ट्रेशन सेंटर पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों को इन नए नियमों की पूरी जानकारी दें।
Vaishno Devi yatra New Rule 2025: वैष्णो देवी कैसे पहुंचें?

वैष्णो देवी मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को रेल या सड़क मार्ग से कटड़ा बेस कैंप तक पहुंचना होता है। इसके बाद वहां से लगभग 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू होती है। दिल्ली सहित देश के कई प्रमुख शहरों से कटड़ा के लिए नियमित ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं।
ALSO READ: चांदी 2.50 लाख के करीब! सोने की चमक भी हुई तेज, कीमत ऑल टाइम हाई पर, जानें अपने शहर का ताजा भाव


Download Android App
Download iOS App






