Colourful Villages Around Mountains: भीड़भाड़ से दूर शांत और फिल्मी नजारों की तलाश है? नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट ये रंगीन गांव

Summary :

नवंबर के महीने में अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां जाकर आपको रंग-बिरंगे नज़ारे और खूबसूरत पहाड़ देखने को मिले, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे आप इस खूबसूरत मौसम में एक्स्प्लोर कर सकते हैं। पहाड़ों की गोद में छिपे कुछ ऐसे जादुई गांव हैं, जहां के रंग-बिरंगे घर और नेचुरल सुंदरता देखकर ऐसा महसूस करेंगे जैसे आप किसी फ़िल्मी दुनिया में आ गए हों। अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत और खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं, तो ये गांव आपके लिए एकदम परफेक्ट…

नवंबर के महीने में अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां जाकर आपको रंग-बिरंगे नज़ारे और खूबसूरत पहाड़ देखने को मिले, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे आप इस खूबसूरत मौसम में एक्स्प्लोर कर सकते हैं। पहाड़ों की गोद में छिपे कुछ ऐसे जादुई गांव हैं, जहां के रंग-बिरंगे घर और नेचुरल सुंदरता देखकर ऐसा महसूस करेंगे जैसे आप किसी फ़िल्मी दुनिया में आ गए हों। अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत और खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं, तो ये गांव आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं।

पहाड़ों के बीच बसे रंग-बिरंगे गांव

1. मास्का – टेनोरिफ, स्पेन

Colorful mountain villages
Colorful mountain villages (Source: google)

स्पेन के ट्यूरो द्वीप पर पहाड़ की चोटी पर बसा मास्का गांव अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के पुराने पत्थर के घर और गहरी घाटियां किसी फ़िल्मी दुनिया जैसी नजर आती हैं। इसके चारों तरफ ऊंचे पहाड़ और नीचे समुद्र का नजारा इस जगह को और भी ज्यादा खास बनाते हैं।

2. गसावा – फेरो द्वीप समूह

Best places to visit in November
Best places to visit in November (Source: google)

फेरो द्वीप समूह का यह हरे-भरे पहाड़ों और अटलांटिक महासागर के बीच एक ऊंचे पठार पर स्थित है। यहां से एक बहुत ही फेमस झरना सीधे समुद्र में गिरता है। गांव के घास की छतों वाले घर और चारों तरफ फैला सन्नाटा यहां आने वाले लोगों को अलग ही सुकून देता है।

3. ओइया – सांतोरिनी, ग्रीस

peaceful mountain villages
peaceful mountain villages (Source: google)

ग्रीस के सांतोरिनी द्वीप पर पहाड़ी की ढलान पर बसा ओइया गांव दुनिया भर में अपने नीले गुंबद वाले चर्चों और सफेद घरों के लिए फेमस है। जब शाम को सूरज ढलता है, तो पहाड़ और समुद्र का यह नजारा देखने में एकदम जादुई दुनिया जैसा लगता है।

4. ज़ीरमत – स्विट्जरलैंड

Colourful Villages Around Mountains
Colourful Villages Around Mountains (Source: google)

स्विट्जरलैंड के ऊंचे पहाड़ ‘मैटरहॉर्न’ की छांव में बसा ज़ीरमत एक खूबसूरत अल्पाइन गांव है। यहां पॉल्यूशन कम रखने के लिए पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों पर रोक है। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और लकड़ी के पहाड़ी घर इस जगह को बेहद यूनिक बनाते हैं।

Also Read: Unique Winter Travel Topics: शिमला-मनाली की भीड़ से दूर, सर्दियों में बनाएं इन यूनिक जगहों पर घूमने का प्लान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।