Best Picnic Place in Delhi: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और दिल्ली की कुछ खूबसूरत जगहों की तलाश कर रहे हैं। जहां आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ सुकून भरे पल बिता सकें। दिल्ली शहर में मौजूद खूबसूरत और हरियाली से भरपूर पिकनिक स्पॉट्स आपकी थकान मिटा सकते हैं। इंडिया गेट से लेकर सुंदर नर्सरी तक, राजधानी में घूमने और रिलैक्स करने की जगहों की कोई कमी नहीं है। आइए जानते हैं, दिल्ली के कुछ बेहतरीन पिकनिक डेस्टिनेशन्स के बारे में, जहां आपका हर पल खास बन जाएगा।
Best Picnic Place in Delhi: पिकनिक के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें
1. इंडिया गेट

दिल्ली का इंडिया गेट पिकनिक स्पॉट के लिए बेहद फेमस जगह है. यहां पर लोग शाम को आकर अपने फैमिली फ्रेंड्स के साथ सुकून के पल बिताते हैं. अगर आप भी यहां पर पिकनिक मनाने जा रहे हैं और आपके पास बैग है या फिर समान है, तो आप उसे लेकर अंदर नहीं जा सकते हैं, लेकिन अब आपको टेंशन करने की जरूरत नहीं है।
2. हौज खास विलेज

साउथ दिल्ली का हौज खास विलेज भी लोगों के बीच काफी फेमस है। यहां पर लोग शाम के समय अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताने जाते हैं। यहां पर आपको एक सुकून भरा पल मिलेगा। यहां पर एक खूबसूरत झील भी है, जिसके पास बैठकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। दिल्ली वालों का यह पसंदीदा जगह है, जहां बच्चे बड़े सब आना पसंद करते हैं। हौज खास में कई हटके और यूनिक कैफे और रेस्टोरेंट भी हैं। साथ ही शॉपिंग करने के लिए जगह काफी फेमस है।
3. मिलेनियम पार्क

दिल्ली का मिलेनियम पार्क सबसे लंबे पार्कों में से एक माना जाता है और साथ ही यह दिल्ली के लोगों के पसंदीदा पिकनिक स्पॉट्स में भी शामिल है। मिलेनियम पार्क, जिसे इंद्रप्रस्थ पार्क के नाम से भी जाना जाता है, दोस्तों और परिवार के साथ शोरगुल भरी जिंदगी से दूर सुकून के पल बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह पार्क हुमायूं के मकबरे के ठीक पीछे 20 एकड़ में फैला हुआ है।
4. पार्क गार्डन ऑफ़ फाइव सेंस
दिल्ली का सबसे खूबसूरत पार्क गार्डन ऑफ़ फाइव सेंस एक बेहतरीन जगह है। यहां की हरियाली और शांत माहौल लोगों का मन मोह लेता है। यह गार्डन अलग-अलग हिस्सों में बटा हुआ है, जिससे आप अपनी पसंद की जगह चुनकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
5. लोधी गार्डन
लोधी गार्डन भी एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह है, जो खासकर कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती और भी निखर जाती है। हरियाली से घिरा यह गार्डन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, तो यहां आकर फोटो खिंचवाना बिल्कुल न भूलें।
6. पुराना किला
पुराना किला भी पिकनिक के लिए एक शानदार जगह है। यहां की ऐतिहासिक दीवारें और हरियाली एक अलग ही सुकून देती हैं। खास बात यह है कि अब यहां झील में बोटिंग की सुविधा भी शुरू हो गई है, तो अगर आप पिकनिक के साथ-साथ बोटिंग का भी मजा लेना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।


Download Android App
Download iOS App




