कम बजट में यादगार हनीमून चाहते हैं? गर्मियों के लिए भारत की ये 6 जगहें हैं परफेक्ट

Summary :

Best Places For Honeymoon: गर्मियों में कम बजट में यादगार हनीमून की योजना बना रहे हैं तो भारत में कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। मनाली, शिमला, औली, नैनीताल, दार्जिलिंग और मुन्नार जैसी जगहें ठंडे मौसम, प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांटिक माहौल के लिए मशहूर हैं। सही प्लानिंग और एडवांस बुकिंग से यात्रा का खर्च भी आसानी से कम किया जा सकता है।

Best Places For Honeymoon: शादी हर किसी की जिंदगी का बेहद खास पल होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग अपनी पसंद के कपड़े, शानदार वेन्यू और बेस्ट  सजावट पर अच्छी-खासी रकम खर्च करते हैं। ऐसे में कई बार हनीमून के लिए बड़ा बजट नहीं बच पाता। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी नई जिंदगी की शुरुआत किसी खूबसूरत जगह से नहीं कर सकते।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपकी शादी गर्मियों के मौसम में होने वाली है और आप कम बजट में किसी रोमांटिक जगह की तलाश कर रहे हैं, तो भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन और प्राकृतिक स्थल हैं जहां मौसम ठंडा रहता है और खर्च भी ज्यादा नहीं आता। आइए जानते हैं भारत की 6 ऐसी शानदार हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में, जहां आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं।

1. मनाली (हिमाचल प्रदेश)

Best Places For Honeymoon (credit social media )
Best Places For Honeymoon (credit social media )
  • गर्मियों में मनाली सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है।
  • यहां का ठंडा मौसम, बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां और खूबसूरत घाटियां कपल्स को खूब आकर्षित करती हैं।
  • आप सोलंग वैली, अटल टनल, हिडिंबा मंदिर और मनु मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
  • एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग भी अच्छा ऑप्शन  है।
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: अप्रैल से जून

2. औली (उत्तराखंड)

Best Places For Honeymoon (credit social media )
Best Places For Honeymoon (credit social media )
  • अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल में हनीमून मनाना चाहते हैं तो औली बेस्ट ऑप्शन  है।
  • गर्मियों में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।
  • चारों तरफ फैले हरे-भरे पहाड़ और हिमालय के खूबसूरत नजारे आपकी यात्रा को खास बना देंगे।
  • यहां केबल कार की सवारी और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है।
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: अप्रैल से जून

3. शिमला (हिमाचल प्रदेश)

Best Places For Honeymoon (credit social media )
Best Places For Honeymoon (credit social media )
  • शिमला हमेशा से कपल्स की पसंदीदा जगहों में शामिल रहा है।
  • गर्मियों में यहां का मौसम बेहद आरामदायक रहता है।
  • मॉल रोड पर शाम की सैर, द रिज, जाखू मंदिर और कुफरी जैसी जगहें आपकी यात्रा को और यादगार बना सकती हैं। यहां हर बजट के होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं।
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: मार्च से जून

4. मुन्नार (केरल)

Best Places For Honeymoon (credit social media )
Best Places For Honeymoon (credit social media )
  • अगर आपको हरियाली, शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता पसंद है, तो मुन्नार आपके लिए शानदार जगह हो सकती है।
  • यहां फैले चाय के बागान, झरने और ठंडी हवाएं गर्मियों में भी राहत देती हैं।
  • यह जगह उन कपल्स के लिए खास है जो प्रकृति के बीच सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं।
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: अप्रैल से जून

5. दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)

Best Places For Honeymoon (credit social media )
Best Places For Honeymoon (credit social media )
  • दार्जिलिंग अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, चाय के बागानों और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है।
  • यहां टाइगर हिल से सूर्योदय देखना, टॉय ट्रेन की सैर और  बाजार घूमना एक अलग ही फील देता है।
  • कम बजट में शानदार हनीमून मनाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: मार्च से जून

6. नैनीताल (उत्तराखंड)

Best Places For Honeymoon (credit social media )
Best Places For Honeymoon (credit social media )
  • झीलों का शहर नैनीताल गर्मियों में घूमने के लिए शानदार जगह है।
  • यहां आप नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप और मॉल रोड पर घूम सकते हैं।
  • प्राकृतिक खूबसूरती और ठंडा मौसम इसे नए शादीशुदा जोड़ों के लिए खास बनाते हैं।
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: मार्च से जून

कम बजट में हनीमून कैसे प्लान करें?

  • अगर आप पहले से होटल, ट्रेन या फ्लाइट की बुकिंग कर लेते हैं, तो काफी पैसे बचा सकते हैं।
  • महंगे रिसॉर्ट की जगह अच्छे होमस्टे या बजट होटल चुनें।
  • जहां संभव हो वहां लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और ऑफर या डिस्काउंट का फायदा उठाएं।
  • इसके अलावा यात्रा का प्लान पहले से तैयार करने पर अनावश्यक खर्च से भी बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: शुरू हो चुकी है Kinnaur Kailash Yatra, रजिस्ट्रेशन से ट्रेक तक जानें हर जरूरी अपडेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।