Best Places to Visit in June in 5000: इस जून के महीने में अगर आप भी भारत की अलग-अलग जगहों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं। बारिश के मौसम में पहाड़ों से गिरते झरने, हरियाली और बादलों से ढके रास्ते किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते हैं।
लेकिन अगर आपका बजट सिर्फ 5000 है, तो आप नीचे बताई गई जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिनकी सैर आप बजट में कर सकते हैं और मानसून का पूरा मजा ले सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, वो बजट कौन-कौन सी हैं। जिसे आप अपनी बजट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Best Places to Visit in June in 5000: जून में घूमने के लिए भारत की खूबसूरत जगहें
1. वाराणसी, उत्तर प्रदेश

अगर बात करें बनारस कि तो ये भारत की बेहद खूबसूरत जगहो है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तो आपको ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिलेंगे। इस जगह पर लोग शांति और कुछ पल सुकून के बिताने के लिए जाते हैं। कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति को बनारस के मणिकर्णिका घाट पर जलाया जाता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप बनारस घूमने जा रहे हैं, तो गंगा में सूर्योदय के समय नौका विहार करके आपको अलग ही सुकून मिलेगा। ऐतिहासिक घाट और वाराणसी की अच्छी ऊर्जा आपको हमेशा याद रहेगी।
बजट
- परिवहन – ट्रेन – ₹800-1,200
- रहना – बजट गेस्टहाउस ₹400-700/रात → ₹800-1,400
- भोजन – स्ट्रीट फूड – ₹250/दिन ₹750
- अनुभव – नौका विहार – ₹500-1,500, मंदिर प्रवेश
- अनुमानित कुल खर्च – ₹3,700-₹5,000
2. जयपुर, राजस्थान

राजस्थान के जयपुर को लोग गुलाबी शहर के नाम से जानते हैं। इसकी खूबसूरती को देखने के बाद लोगों का वहां से आने का मन नहीं करता है। यहां का समृद्ध इतिहास, भव्य किले और रंगीन बाज़ार घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक मानी जाती है। जून में बारिश का मौसम पैदल घूमने और दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए एकदम परफेक्ट है।
बजट
- परिवहन – ट्रेन/बस – ₹1,000-1,500
- रहना – बजट होटल/हॉस्टल ₹600-900/रात ₹1,000-1,100
- भोजन – स्थानीय ढाबे/कैफे ₹300/दिन ₹900
- दर्शनीय स्थल – आमेर किला, हवा महल और स्थानीय किले ₹300-₹600 –
- कुल खर्च – ₹4,400-₹5,000
3. ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौजूद ऋषिकेश को घूमने के लिए सबसे बेस्ट और खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। गंगा के आध्यात्मिक तट, रोमांचक रिवर राफ्टिंग और सुंदर पुल लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। अगर आपका बजट कम है और आप 2 से 3 दिन की ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है। यहां आप कुछ पल बैठकर शांति और रोमांच का मजा ले सकते हैं।
बजट
- परिवहन – ट्रेन या बस ₹1,000-1,500
- रहना – बजट हॉस्टल/गेस्टहाउस ₹500-800/रात ₹1,000-1,100
- भोजन – स्ट्रीट फूड/स्थानीय भोजनालय ₹300/दिन ₹900
- गतिविधियां – गंगा आरती, लक्ष्मण/राम झूला, राफ्टिंग – लगभग ₹1,500
- अनुमानित कुल खर्च – ₹3,000- 5,500
4. अमृतसर, पंजाब

अगर आप भी इतिहास जगहों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो अमृतसर आपके लिए बेस्ट जगह है। आप यहां घूमने के साथ-साथ नई-नई चीज़ों को देख सकते हैं और आपको भी नई चीज़ों को एक्स्प्लोर करने और खाने का शौक है, तो अमृतसर सबसे बेस्ट जगह है। यहां आध्यात्मिक शांति के साथ देशभक्ति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। खासकर किसी त्योहार के समय यहां घूमने का सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। यहां आप वाघा बॉर्डर का समारोह भी देख सकते हैं।
बजट
- परिवहन (ट्रेन स्लीपर/सीटर) – ₹1,000-₹1,500
- ठहरना (बजट होटल/गेस्टहाउस) – ₹1,500-₹1,000 (₹750 × 2 रातें)
- भोजन – ₹1,200 (₹400 प्रति दिन)
- स्थानीय यात्रा और प्रवेश – वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग और बाजारों में प्रवेश निःशुल्क है।
- अनुमानित कुल खर्च – र3,700-₹5,000


Download Android App
Download iOS App




