गर्मी से बचने के लिए Best Vacation Guide, नैनीताल की झीलें हों या कसौली की शांति, Delhi के आसपास इन 5 जगहों को करें Explore

Summary :

 Budget Summer Trips Under 5000 India: दिल्ली की गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब लोग यहां और ज्यादा नहीं रह पाएंगे। मई का महीना अभी आया भी नहीं है और गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी अब 45 डिग्री के पार निकल गई है। इस बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए हर कोई वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाता है। अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है और आप ₹5000 में कहीं ऐसी जगह घूमने की सोच रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज…

 Budget Summer Trips Under 5000 India: दिल्ली की गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब लोग यहां और ज्यादा नहीं रह पाएंगे। मई का महीना अभी आया भी नहीं है और गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी अब 45 डिग्री के पार निकल गई है। इस बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए हर कोई वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाता है।

अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है और आप ₹5000 में कहीं ऐसी जगह घूमने की सोच रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको Low Budget Travel Under 5000 के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।

1. मुरारी देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश

cheap summer destinations India
cheap summer destinations India (Source: social media)

बजट – ₹1500–₹2000
दूरी – दिल्ली से लगभग 370 किमी

अगर आप इस महीने में हिमाचल घूमने जाते हैं, तो यहां आपको खूबसूरत पहाड़ सुंदर वादियां दिखाई देंगी। मुरारी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित है। ये जगह ऐसी है जहां बहुत कम टूरिस्ट्स जाते हैं। इसलिए ये जगह अभी तक भीड़ से बची हुई है। इसलिए आप यहां जा सकते हैं।

कैसे जाएं – दिल्ली से हमीरपुर तक बस या ट्रेन ले सकते हैं, फिर लोकल टैक्सी से मुरारी देवी मंदिर तक पहुंच सकते हैं।
खाना और रहना – लोकल गेस्ट हाउस में ₹300-₹500 एक रात, खाना भी सस्ता और घर जैसा।

2. ऋषिकेश, उत्तराखंड

affordable summer vacation India
affordable summer vacation India (Source: social media)

बजट – ₹2000–₹2500
दूरी – दिल्ली से लगभग 240 किमी

अगर आप ऋषिकेश जानें का प्लान कर रहे हैं, तो आप गंगा नदी के किनारे बैठकर यहां की आरती देख सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको तमाम प्लेस मिल जाएंगे। ये जगह आपको आध्यात्मिक शांति देती है, इस जगह पर घूमने के साथ-साथ आप रिवर राफ्टिंग, योग, और कैंपिंग भी कर सकते हैं।

कैसे जाएं – दिल्ली से बस या ट्रेन से हरिद्वार, फिर लोकल वाहन से ऋषिकेश पहुंचे।
रहने का खर्च – हॉस्टल और धर्मशालाएं ₹200-₹400 में, खाने-पीने का खर्च बहुत कम।
घूमने की जगह – लक्ष्मण झूला, गंगा आरती, बीच कैंपिंग।

3. कसौली, हिमाचल प्रदेश

budget weekend trips India
budget weekend trips India (Source: social media)

बजट – ₹2500–₹3000
दूरी – दिल्ली से लगभग 290 किमी

अपने बाजार के हिसाब से आप इस गर्मी के मौसम में कसौली घूम सकते हैं। ये एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है, जहां भीड़-भाड़ बहुत कम होती है और यहां का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है। अगर आप दिल्ली से हैं, तो ये आपके लिए एकदम परफेक्ट वीकेंड गेटवे है।

कैसे जाएं – दिल्ली से कालका तक ट्रेन लें, फिर टैक्सी या लोकल बस से कसौली।
रहना-खाना – बजट होटल ₹500-₹700, लोकल ढाबों में खाना ₹100।
घूमने के लिए – सनसेट पॉइंट, मंकी पॉइंट, चर्च।

4. नैनीताल, उत्तराखंड

 Budget Summer Trips Under 5000 India
Budget Summer Trips Under 5000 India (Source: social media)

बजट – ₹4000–₹5000
दूरी – दिल्ली से लगभग 300 किमी

नैनीताल एक ऐसी जगह है, जहां हर साल गर्मी में न जानें कितने लोग घूमने के लिए आते हैं। हिमालय की गोद में बसा नैनीताल गर्मी से बचने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तो यहां मौजूद झीलें, ठंडी हवाएं और पहाड़ आपका मन मोह लेंगे।

कैसे जाएं – दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन, फिर लोकल टैक्सी से नैनीताल।
रहने का खर्च – बजट गेस्ट हाउस ₹400–₹600 में।
घूमने के लिए – नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट, नैना देवी मंदिर।

5. चैल, हिमाचल प्रदेश

Low Budget Travel Under 5000
Low Budget Travel Under 5000 (Source: social media)

बजट – ₹4500–₹5000
दूरी – दिल्ली से लगभग 350 किमी

अगर आपका बजट कम है और आप सुंदर पहाड़ों और खूबसूरत वादियों का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए चैल सबसे बेस्ट जगह है। गर्मी में यहां का मौसम सुहावना होता है। शिमला के पास स्थित चैल बहुत शांत और ठंडी जगहों में से एक मानी जाती है, यहां भीड़ बहुत कम होती है। इसलिए आप प्रकृति के बीच सुकून से समय बिता सकते हैं।

कैसे जाएं – दिल्ली से शिमला तक वोल्वो बस, फिर लोकल टैक्सी से चैल।
रहने का खर्च – होमस्टे ₹400–₹600 प्रति रात, खाना भी सस्ता।
घूमने के लिए – चैल पैलेस, क्रिकेट ग्राउंड (विश्व का सबसे ऊंचा), काली मंदिर।

Also Read: Social Media पर वायरल हुई PM Modi की Kolkata Diary, Howrah Bridge की तस्वीरों ने जीता सबका दिल

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।