Famous Waterfalls in India: भारत के 5 सबसे खूबसूरत वाटरफॉल, दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने का बनाएं प्लान

Summary :

Famous Waterfalls in India: भारत में घूमने के लिए वैसे तो बहुत सी ऐसी जगह हैं। जहां जाकर आप अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल को एन्जॉय कर सकते हैं। भारत में हजारों वाटरफॉल है। वाटरफॉल को झरना और जल प्रपात भी कहा जाता है। अगर आप बारिश के मौसम में इन झरनों को देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा। यदि आप मॉनसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे बताए टॉप 5 झरनों में से कहीं भी एक जगह घूमने जा सकते हैं। Waterfalls to Visit in India: यह है…

Famous Waterfalls in India

Famous Waterfalls in India: भारत में घूमने के लिए वैसे तो बहुत सी ऐसी जगह हैं। जहां जाकर आप अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल को एन्जॉय कर सकते हैं। भारत में हजारों वाटरफॉल है। वाटरफॉल को झरना और जल प्रपात भी कहा जाता है। अगर आप बारिश के मौसम में इन झरनों को देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा। यदि आप मॉनसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे बताए टॉप 5 झरनों में से कहीं भी एक जगह घूमने जा सकते हैं।

Waterfalls to Visit in India: यह है कुछ खूबसूरत झरने

1. Dhuandhar Waterfall

Famous Waterfalls in India

यह जगह मध्यप्रदेश के जबलपुर के पास भेड़ाघाट में है। यहां के Waterfall को धुआंधार जल प्रपात भी कहते हैं, जो लगभग 10 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है। यह प्रसिद्ध जल प्रपात बहुत ही सुंदर संगमरमर की दो पहाड़ियों के बीच से निकलता है।

इस पानी के गिरने की आवाज दूर तक सुनाई देती है। पानी जब नीचे गिरता है, तो उपर तक उझाल मारता है जिसके चलते ही इसे धुआंधार करते हैं। जहां पर यह वाटरफॉल है वहां पर सफेद संगमरमर के दो पहाड़ों के बीच नर्मदा नदी बहती है। नर्मदा में नौका-विहार करने का मजा ही कुछ अलग है।

2. Barehipani Waterfalls

उड़ीसा के मयूरभंज में सिम्पलीपाल नेशनल पार्क में 399 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। बरेहिपानी Waterfall इसे भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। पूर्वी घाट की पर्वतमाला मेघासुनी पर्वत के बुद्धाबलंगा का नदी से निकलने वाला यह झरना बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। इसी झरने के बगल में एक और झरना है, जिसका नाम जोरंडा झरना है।

3. Waterfalls of Meghalaya

Famous Waterfalls in India

नोहकालीकई झरना पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य में पूर्वी खासी हिल्स जिला में स्थित है। यह लगभग 340 मीटर ऊंचा है और यहां पूरे साल ही बारिश होती रहती है, क्योंकि यहां पर मौजूद है चेरापूंजी जहां पर भारत में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जाती है। इसलिए यहां का मौसम हमेशा ही सुहावना बना रहता है। निरंतर बारिश की वजह से यहां का झरना हमेशा ही बहता रहता है। जब आप यहां घूमने जाते हैं तो आपको एक सुन्दर और खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है।

4. Dudhsagar Waterfalls

Famous Waterfalls in India

यह झरना भारतीय राज्य गोवा के पश्‍चिमी मंडोवी नदी से निकलता है, जो कि पश्चिमी घाट के पहाड़ों के ऊपर से गिरता है। यह लगभग 320 मीटर ऊंचा है और इस झरने के पास ही भगवान महावीर अभ्यारण भी मौजूद है। यह Waterfall गोआ की राजधानी पणजी से 60 कीलोमीटर दूर कर्नाटक और गोवा राज्य के बॉर्डर पर मौजूद है। इस झरने को देखने बाद लोगों को यहां की दुनिया किसी सपने से कम नहीं लगती है।

5. Ranchi

Famous Waterfalls in India

रांची को Waterfall का शहर कहा जाता है। क्योंकि यहां कई खूबसूरत और शानदार झरने मौजूद हैं। इस जिले में अनगिनत झरने बहते हैं रांची में जोन्हा जलप्रपात खास लोकप्रिय है, जो पुरुलिया राजमार्ग पर स्थित रांची से 45 किमी दूर स्थानीय गांव जोन्हा में स्थित है। इसके अलावा यहां पर हुंडरू जलप्रपात, दशम जलप्रपात, सीता जलप्रपात, पंचघाघ और हिरणी जलप्रपात भी देखने लायक है। झरनों के आस-पास मौजूद हरियाली लोगों का मन मोह लेती है।

घूमने के शौकीन लोगों के लिए भारत की ये जगहें सबसे बेस्ट हैं। जब लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, तो उन्हें तरह-तरह के एडवेंचर करने का मन होता है, तो ये ऊपर जितनी भी जगह दी गई हैं। इन जगहों पर आप अपनी सेफ्टी के साथ जाएं जाने से पहले वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें। ताकि आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

Also Read: Best Indian Cities for Solo Travelers: अकेले घूमने के हैं शौकीन, तो भारत की ये 5 खूबसूरत जगह हैं सबसे बेस्ट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।