Green Paradise Destinations in India: अगर आप भी अगस्त के महीने में वीकेंड की छुट्टियों का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी मानसून प्लेसेस के बारे में बताएंगे, जो मानसून में पूरी तरह हरियाली से भर जाती है। अगर आप भी अपनी बोरिंग लाइफस्टाइल से परेशान हैं, तो आप मानसून में ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बारिश के समय भारत की कुछ जगहों पर ऊंचे पहाड़, चाय-कॉफी के बागान, घने जंगल और बहते झरने मन को बहुत ज्यादा शांति से भर देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, भारत की 4 ऐसी खूबसूरत और हरी-भरी जगहों के बारे में।
मानसून में घूमने के लिए हरी-भरी डेस्टिनेशन
1. मावल्यान्नॉन्ग और ज़ुओकी नदी, मेघालय

मावल्यान्नॉन्ग को एशिया का सबसे साफ गांव कहा जाता है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको इसके पास बहने वाली उमंगोट नदी इतनी साफ नजर आएंगी कि इसमें तैरती नावें हवा तैरती महसूस होती हैं। कांच जैसे साफ़ पानी में बोटिंग करना और बांस के बने ऊंचे वॉचटावर से बांग्लादेश का नजारा देख सकते हैं।
2. लोनार क्रेटर झील, महाराष्ट्र

लगभग 52,000 साल पहले एक उल्कापिंड के टकराने से ये झील बनी थी। यह दुनिया की इकलौती बेसाल्टिक रॉक वाली क्रेटर झील है। इसका पानी एक ही समय में खारा और नार्मल दोनों है। यह जगह उन लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती है, जो लोग इतिहास और विज्ञान से जुड़ी चीज़ें जानना ज्यादा पसंद करते हैं। जब आप इस जगह को देख्नेगे, तो आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी जादुई दुनिया में आ गए है।
3. गंडिकोटा, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में स्थित गंडिकोटा एक बेहद खूबसूरत जगह है। पेन्नार नदी से कटी हुई विशाल लाल चट्टानें और उनके बीच स्थित 13वीं सदी का किला लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसे ‘भारत का ग्रैंड कैन्यन’ कहा जाता है। सूर्यास्त के समय लाल पत्थरों की घाटियों का नजारा देखना और नदी किनारे कैंपिंग करना एक बहुत ही प्यारा एहसास होता है।
4. माजुली द्वीप, असम

बारिश के मौसम में असम की खूबसूरती देखने लायक होती है। ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप कहा जाता है। यह असमिया संस्कृति और नव-वैष्णव परंपरा का केंद्र माना जाता है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको इस जगह पर मुखौटे बनाने वाले कारीगरों से मिलकर बहुत अच्छा लगेगा। गांव में साइकिल चलाना और शांत जीवन को महसूस करने के लिए आप इस जगह पर जा सकते हैं।
Also Read: नैनीताल से लेकर उदयपुर तक, बारिश के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराएंगे ये 4 लेकसाइड रिसॉर्ट्स



Download Android App
Download iOS App




