नैनीताल से लेकर उदयपुर तक, बारिश के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराएंगे ये 4 लेकसाइड रिसॉर्ट्स

Summary :

बारिश का मौसम ट्रिप के लिए सबसे शानदार माना जाता है, खासकर जब बात झील के किनारे बने रिसॉर्ट्स की हो, जहां रिमझिम बारिश और चारों तरफ फैली हरियाली मन को सुकून देती है। यह लेख भारत के चार ऐसे ही बेहतरीन लेकसाइड रिसॉर्ट्स का सुझाव देता है, जहां आप बारिश की बूंदों और प्रकृति का अद्भुत नजारा देख सकते हैं

Misty Mountain Escapes in India: बारिश के मौसम ट्रिप के लिए सबसे बेस्ट और शानदार माना जाता है। जब बारिश की बूंदें झील के शांत पानी पर गिरती हैं, तो रिमझिम बूंदों की आवाज और चारों तरफ फैली हरियाली मन को बहुत ज्यादा सुकून देती है। मानसून का मौसम किसी झील के किनारे बने रिसॉर्ट में बिताने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। इस मौसम में बहुत से लोग भारत की हरियाली देखने के लिए ट्रिप प्लान करते हैं। अगर आप भी बारिश की बूंदों के बीच खिड़की से झील का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं और नेचर की गोद में आराम करना चाहते हैं, तो भारत के ये 4 लेकसाइड रिसॉर्ट बेस्ट है।

बारिश में घूमने के लिए बेस्ट रिसॉर्ट्स

1. ताज लेक पैलेस – उदयपुर

Misty Mountain Escapes in India
Misty Mountain Escapes in India (Source: Social Media)

राजस्थान के उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है। पिछोला झील के बिल्कुल बीच में बना ये महल जैसा रिसॉर्ट बारिश में और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगता है। बारिश के समय जब पिछोला झील का पानी ऊपर तक आ जाता है और अरावली की पहाड़ियां हरी-भरी हो जाती हैं, तो यहां से दिखने वाला नजारा राजसी और बेहद खूबसूरत हो जाता है।

2. कुमाराकोम लेक रिसॉर्ट – केरल

 Best Resorts in India
Best Resorts in India (Source: Social Media)

केरल की फेमस वेम्बनाड झील के किनारे बसा यह रिसॉर्ट भारत के आकार का बना है। केरल मानसून का एक अलग ही रोमांच है। रिसॉर्ट के विला से बैकवाटर पर गिरती बारिश की बूंदों को देखना और भी ज्यादा अच्छा लगता है। आपको ऐसा फील होता है जैसे आप किसी जादुई दुनिया में आ गए हों।

3. नैनीताल – उत्तराखंड में झील के किनारे ठहरने की जगह

 Mountain Escapes in India
Mountain Escapes in India (Source: Social Media)

उत्तराखंड की फेमस नैनी झील के चारों तरफ बसे रिसॉर्ट्स और होटल मानसून में धुंध और बादलों से ढक जाते हैं। झिलमिलाती नैनी झील पर तैरते बादल और आसपास के हरे-भरे पहाड़ मानसून में सपने जैसे लगते हैं। बालकनी में बैठकर गर्म चाय की चुस्की लेना यहां का सबसे पसंदीदा काम है। ट्रिप के दौरान आप यहां बोटिंग करने के समय आप धुंध भरे रास्ते और पहाड़ों के ठंडे मौसम का मजा ले सकते हैं।

4. लेक रिज़ॉर्ट, नौकुचियाताल – उत्तराखंड

Misty Mountain Escapes in India
Misty Mountain Escapes in India (Source: Social Media)

अगर आप नैनीताल की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह जाना चाहते हैं, तो नौकुचियाताल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह रिसॉर्ट घने ओक और पाइन के जंगलों के बीच झील के ठीक किनारे स्थित है। बारिश के समय यहां पक्षियों की चहचहाहट और जंगलों की भीनी-भीनी खुशबू के साथ झील का शांत वातावरण मानसिक शांति देता है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएं, तब कयाकिंग, बर्ड वॉचिंग और नेचर के करीब स्टे करके वहां के खूबसूरत मौसम का मजा लें।

Also Read: Long Weekends in August 2026: अगस्त के Long Weekend पर भारत की इन जगहों पर घूमने का बनाएं Plan, छुट्टी का लें भरपूर मजा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।