Long Weekends in August 2026: अगस्त के Long Weekend पर भारत की इन जगहों पर घूमने का बनाएं Plan, छुट्टी का लें भरपूर मजा

Summary :

अगस्त 2026 घूमने के शौकीनों के लिए बेहतरीन महीना है, क्योंकि बारिश के कारण मौसम सुहावना होता है और कई लंबी छुट्टियां पड़ रही हैं। अगस्त 2026 के लिए तीन 'लॉन्ग वीकेंड' ऑप्शन बताए गए हैं रक्षा बंधन हफ्ता (28-30 अगस्त, 3 दिन) बिना किसी एक्स्ट्रा छुट्टी के शुक्रवार से रविवार तक का ब्रेक। स्वतंत्रता दिवस मिनी-ब्रेक (14-16 अगस्त, 3 दिन) 14 अगस्त को एक छुट्टी लेकर शुक्रवार से रविवार तक का ब्रेक।

अगर आपको भी घूमना पसंद है, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप अगस्त के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। अगस्त के महीने में बारिश की वजह से मौसम इतना ज्यादा सुहावना हो जाता है कि लोग यहां के नज़ारे को देखने के बाद घर वापस लौटने के बारे में नहीं सोचते हैं। अगर आप भी अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो अगस्त 2026 का महीना सबसे बेस्ट है। अगस्त के महीने में कई छुट्टियां पड़ रही हैं, इसलिए ज्यादातर लोग घूमने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में आइए यहां जानते हैं, छुट्टियों की पूरी लिस्ट और लॉन्ग वीकेंड डेस्टिनेशन के बारे में।

अगस्त 2026 के लंबे हफ्ते के ऑप्शन

1. रक्षा बंधन हफ्ता (3 दिन)

तारीख: 28 अगस्त (शुक्रवार) से 30 अगस्त (रविवार) तक

प्लान – इस वीकेंड के लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है। 28 अगस्त को शुक्रवार की छुट्टी मिलते ही आपको लगातार 3 दिन का ब्रेक मिल जाएगा।

2. स्वतंत्रता दिवस मिनी-ब्रेक (3 दिन)

तारीख: 14 अगस्त (शुक्रवार) से 16 अगस्त (रविवार) तक

प्लान – अगर आप 14 अगस्त शुक्रवार को 1 दिन की छुट्टी लेते हैं, तो आपके पास 14 से 16 अगस्त तक यानी पूरे 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल जाएगा।

3. मेगा फेस्टिव ब्लॉक / ओणम और मिलाद-उन-नबी (5 दिन)

तारीख: 26 अगस्त (बुधवार) से 30 अगस्त (रविवार) तक

प्लान – अगर आप भी अगस्त के महीने में 27 अगस्त – गुरुवार को सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेते हैं, तो 26 अगस्त से 30 अगस्त तक पूरे 5 दिनों की लंबी छुट्टी मिल जाएगी।

अगस्त में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

1. वैली ऑफ़ फ्लावर्स – उत्तराखंड

 Long Weekends in August 2026
Long Weekends in August 2026 (Source: Social Media)

उत्तराखंड में स्थित ये जगह स्वर्ग जैसी नजर आती है। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड पर यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त का महीना सबसे बेस्ट है। इस समय यहां न जानें कितनी प्रकार की प्रजातियों के फूल देखने को मिलते हैं और हर तरफ हरियाली नजर आती है। अगस्त में हिमालय ढलानों पर खिलने वाले खूबसूरत फूल देखने और ट्रैकिंग के लिए बेस्ट है।

2. मुन्नार – केरल

 Holidays list in august 2026
Holidays list in august 2026 (Source: Social Media)

केरल का यह खूबसूरत हिल स्टेशन मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगता है। जब आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको इस जगह पर हल्की बारिश के बीच चाय के बागानों पर छाने वाली धुंध इसे और भी ज्यादा मैजिकल बना देती है। यहां के हरे-भरे पेड़-पौधे और चाय के बागान और झरने बेहद खूबसूरत लगते हैं।

3. माडीकेरी – कर्नाटक

August 2026 Holidays in India
August 2026 Holidays in India (Source: Social Media)

कर्नाटक में स्थित कूर्ग माडीकेरी को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। अगस्त के मौसम में जब बारिश होती है, तो यहां मौजूद कॉफी के बागान और घने जंगल हरे-भरे हो जाते हैं। उस समय कॉफी के बागान, बहते झरने और हरी-भरी पहाड़ियां आपको अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। जब आप यहां घूमने के लिए जाएं तब एब्बे फॉल्स, कॉफी प्लांटेशन वॉक और राजा की सीट से सूर्यास्त का नजारा जरूर देखें।

Also Read: Mussoorie Monsoon Travel Tips: अगस्त में बना रहे हैं मसूरी का प्लान? मानसून ट्रिप को सेफ और यादगार बनाने के लिए देखें ट्रैवल टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।