Heatwave से चाहिए राहत? भारत की इन 5 Cool Destinations पर मनाएं अपनी गर्मियों की छुट्टियां; पैक कर लें Bags

Summary :

Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India: इस समय भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेट का प्रकोप ऐसा है, कि लोग ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां मौसम सुहावना हो और चारो ओर हरियाली हो। अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो भारत में ऐसे कई कूल डेस्टिनेशन हैं जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे। यहां पर 5 बेहतरीन Summer Travel Destinations India के बारे में बताया गया है, जो गर्मियों में किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India: गर्मियों में प्लान…

Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India: इस समय भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेट का प्रकोप ऐसा है, कि लोग ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां मौसम सुहावना हो और चारो ओर हरियाली हो। अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो भारत में ऐसे कई कूल डेस्टिनेशन हैं जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे। यहां पर 5 बेहतरीन Summer Travel Destinations India के बारे में बताया गया है, जो गर्मियों में किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।

Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India: गर्मियों में प्लान करें इन 5 ठंडी जगहों की ट्रिप

1. लद्दाख

Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India
Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India (Source: Social Media)
Best Cool Places in India Summer की लिस्ट में लद्दाख सबसे ऊपर है। अगर आप बहुत ज्यादा गर्मी से परेशान हैं, तो लद्दाख आपके लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां की ठंडी हवाएं और बर्फीली पहाड़ियां आपको गर्मी का अहसास तक नहीं होने देंगी। गर्मी में भी यहां का तापमान अक्सर 15°C से 25°C के बीच रहता है। यहां पर पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी और मैग्नेटिक हिल जैसी जगहें एक्सप्लोर करें।

2. मनाली, हिमाचल प्रदेश

Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India
Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India (Source: Social Media)

उत्तर भारत में मनाली सबसे फेमस हिल स्टेशन है। यहां की ब्यास नदी और ऊंचे देवदार के पेड़ मन को सूकून देते हैं। यहां के रोहतांग पास और सोलंग वैली जैसी जगहों पर मई-जून के महीने में भी आपको हल्की जैकेट की जरूरत पड़ सकती है। पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए ये जगह बेस्ट है।

3. मुन्नार, केरल

Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India
Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India (Source: Social Media)
अगर आप गर्मी से बचने के लिए साउथ इंडिया जाना चाहते हैं, तो मुन्नार सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां की चाय के बागानों से ढकी पहाड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। चाय के बागान, एराविकुलम नेशनल पार्क और झरने यहां के टॉप टूरिस्ट प्लेस हैं। यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है, जिससे गर्मी का पता ही नहीं चलता।

4. तवांग, अरुणाचल प्रदेश

Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India
Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India (Source: Social Media)

भीड़भाड़ से दूर अगर आप किसी शांत और ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं, तो नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का तवांग एक परफेक्ट प्लेस है। यहां के खूबसूरत मठ और झीलों के सामने बैठकर आप चैन के पल बिता सकते हैं। यहां का बौद्ध कल्चर और प्राकृतिक सुंदरता आपको बेहद पसंद आएंगी।

5. औली, उत्तराखंड

Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India
Heatwave se Bachne ke Liye Travel Destinations India (Source: Social Media)
औली को इंडिया का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ये जगह अपनी हरी-भरी घास के मैदानों और हिमालय के शानदार नजारों के लिए जानी जाती है। यहां पर आप केबल कार राइड कर सकते हैं, जहां से आपको खूबसूरत पहाड़ियां और नंदा देवी चोटी का नजारा देखने को मिलेगा। यहां की ताजी हवा आपको शहर के प्रदूषण और गर्मी से पूरी तरह दूर कर देगी।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।