Summer Honeymoon के लिए भारत की 5 सबसे Beautiful Places, पार्टनर के साथ बिताएं यादगार और सुकून भरे पल

Summary :

Best Hill Stations for Couples in Summer India: अगर इस गर्मी आपकी शादी होने वाली है और आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर घूमने के लिए खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी सुंदर और शानदार डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं, जो सिर्फ घूमने-फिरने और संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की खूबसूरत और हरी-भरी वादियों के लिए भी जानी जाती है। यहां आपको शोर-शराबे वाली शहर की जिंदगी से लेकर शांत और सुकून देने वाली…

Best Hill Stations for Couples in Summer India: अगर इस गर्मी आपकी शादी होने वाली है और आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर घूमने के लिए खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी सुंदर और शानदार डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं, जो सिर्फ घूमने-फिरने और संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की खूबसूरत और हरी-भरी वादियों के लिए भी जानी जाती है।

यहां आपको शोर-शराबे वाली शहर की जिंदगी से लेकर शांत और सुकून देने वाली जगहें, और संस्कृति से भरपूर गांव तक, सब कुछ घूमने को मिलेगा। आइए जानते हैं, वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

1. लद्दाख

Best Hill Stations for Couples in Summer India
Best Hill Stations for Couples in Summer India (Source: social media)

अगर आप भी एडवेंचर करना पसंद करते हैं, तो लद्दाख आपके लिए सपनों की दुनिया से कम नहीं है। इसे “ऊंचे दर्रों की धरती” भी कहा जाता है, ये जगह उन बाइकर्स और ट्रेकर्स की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर होती है, जो एडवेंचर के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये समंदर तल से लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर है। हर साल देश-विदेश से बाइकर्स और घूमने वाले लोग यहां दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का मजा लेने आते हैं।

यहां करने के लिए चीजें

  • पैंगोंग त्सो झील में कैंपिंग, मठों को एक्सप्लोर करें
  • स्कर नदी में रिवर राफ्टिंग

2. माउंट आबू

romantic hill stations India
romantic hill stations India (Source: social media)

चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमना चाहते हैं, तो घूमने के लिए राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती है। आरावली की पहाड़ियों में बसा ये खूबसूरत हिल स्टेशन ना सिर्फ आपको सुकून की सांस लेने देगा बल्कि घूमने-फिरने का भी मज़ा दिलाएगा। इसलिए इस गर्मी इस जगह को जरूर एक्स्प्लोर करें।

माउंट आबू में करने के लिए चीजें

  • नक्की झील में बोटिंग, गुरु शिखर तक ट्रैकिंग
  • माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सैंचुअरी में घूमें
  • अरावली की पहाड़ियों में कैंपिंग का मज़ा लें

3. कश्मीर

summer honeymoon destinations India
summer honeymoon destinations India (Source: social media)

अगर आप इस गर्मी दोस्तों, के साथ कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर कश्मीर से बेहतर ऑप्शन कोई हो ही नहीं सकता है। कश्मीर रंग-बिरंगे ऑर्किड, खुशनुमा मौसम, और शांत डल झीलों के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां घूमने के लिए आते हैं, तो समय निकालकर इसका हर एक कोना आपको तरोताजा महसूस कराएगा। बर्फ से ढकी चोटियां, डल झील, हॉउसबोट, ऊंचे-ऊंचे चीड़, देवदार और चिनार के पेड़ और घने-गहरे घाटियां कश्मीर की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है।

कश्मीर में करने के लिए चीजें

  • शिकारा की सवारी, हॉउस बोट पर रहना
  • गुलमर्ग में स्कीइंग, सोनमर्ग में घुड़सवारी, गोंडोला केबल कार की सवारी

4. मनाली

Best Hill Stations for Couples in Summer India
Best Hill Stations for Couples in Summer India (Source: social media)

अगर आप इस गर्मी हिमाचल प्रदेश में मनाली घूमने का प्लान बना रहे रहे हैं, तो आप पहाड़ियों के बीच बसे मनाली की खूबसूरती देखते ही खुश हो जाएंगे। ये जगह गर्मी में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। यहां के हरे-भरे पहाड़, घने जंगल, पहाड़ी इलाके और नदियां- झीलें, सबकुछ आपको अपनी तरह आकर्षित करती हैं। ये जगह घूमने और मजे करने के लिए सबसे बेस्ट है।

गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए ये भारत में सबसे पसंदीदा जगहों में से एक मानी जाती है। यहां का हसीन नजारा, चारों तरफ हरियाली का रंग और सुहाना मौसम मन को मोह लेता है। देवदार के पेड़ और बर्फ से ढकी चोटियां, ये सब मिलकर मनाली को और भी खास बनाते हैं।

मनाली में घूमने की जगहें

  • रिवर राफ्टिंग का मजा लें, सोलंग घाटी में पैराग्लाइडिंग
  • हिमालयन स्की विलेज में स्कीइंग, ट्रैकिंग का लुत्फ उठाएं

5. दार्जिलिंग

Best Hill Stations for Couples in Summer India
Best Hill Stations for Couples in Summer India (Source: social media)

अगर इस गर्मी आपकी शादी है और आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जानें के लिए किसी बेहतरीन जगह की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। हम बात कर रहे हैं दार्जिलिंग की ये जगह बेहद खूबसूरत और हरी-भरी है। यहां आप हिमालय की खूबसूरत वादियां और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को देख सकते हैं। ये शहर दार्जिलिंग हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बसा है और इसे बहुत ही कम लोगों ने एक्सप्लोर किया है। लेकिन अगर आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो ये जगह आपको जन्नत से कम नहीं लगेगी।

दार्जिलिंग में घूमने की जगह

  • संदकफू ट्रैक, रोपवे की सैर
  • पार्कों की सैर, मठों की सैर

Also Read: गर्मी से बचने के लिए Best Vacation Guide, नैनीताल की झीलें हों या कसौली की शांति, Delhi के आसपास इन 5 जगहों को करें Explore

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।