Peaceful Places to Visit in September: अगर आप भी सितंबर के महीने में किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां जाकर आपको सुकून मिले, तो जरूर आप पहाड़ों की वादियां ढूंढ रहे होंगे। इस महीने में लगभग मानसून खत्म ही हो चुका होता है, इसलिए भारत के कई हिस्सों में मौसम सुहावना और शांत हो जाता है। बारिश के बाद नेचर की हरियाली और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगती है, जिससे ज्यादातर लोग यहां समय बिताने के लिए आते हैं। अगर आप सितंबर के महीने में किसी शांत और खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
सितंबर में घूमने के लिए भारत की बेस्ट जगहें
1. कूर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक में स्थित कूर्ग को भारत का ‘स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। सितंबर के महीने में यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और कॉफी के बागान घूमने वालों का मन मोह लेती है। मानसून के बाद यहां के झरने और शांत माहौल मानसिक शांति देते हैं। भीड़भाड़ से दूर नेचर के करीब कुछ समय बिताने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।
2. चौकोरी, उत्तराखंड

कुमाऊं क्षेत्र में स्थित चौकोरी एक बेहद शांत और ऑफबीट जगह है। अगर आप भी नेचर की गोद में बैठकर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। यहां से विशाल हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के अद्भुत और साफ़ नज़ारे देखने को मिलते हैं। यहां का सनराइज और सनसेट का नजारा मन को शांति देता है।
3. लैंसडाउन, उत्तराखंड

यदि आप दिल्ली या आसपास के इलाकों से किसी शांत और कम भीड़भाड़ वाली जगह की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड का लैंसडाउन एक बेहतरीन ऑप्शन है। देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों और जंगलों से घिरा यह छोटा सा हिल स्टेशन बेहद शांत है। सितंबर में यहां की हवा में एक अलग ही ताजगी होती है और नेचर प्रेमियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।
4. नीमराना फोर्ट, राजस्थान

नीमराना, अलवर के पास स्थित एक ऐतिहासिक किला और रिसॉर्ट टाउन है, जो दिल्ली से सिर्फ कुछ घंटों की दूरी पर है। यहां आप किले में स्टे कर सकते हैं और स्विमिंग, जिपलाइनिंग और कैंपिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शांति के साथ थोड़ा एडवेंचर भी चाहते हैं, तो दिल्ली से करीब 122 किलोमीटर होने की वजह से यह एक आसान वीकेंड डेस्टिनेशन बन जाता है। सितंबर के महीने में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगती है।
Also Read: जानिए भारत के 4 सबसे फेमस गणपति पंडालों के बारे में, जहां बप्पा के दर्शन करने के लिए उमड़ती है भीड़


Download Android App
Download iOS App




