Mor Pankh ke Upay: मोर पंख बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। ये भगवान श्रीकृष्ण को भी बहुत पसंद है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से मानसिक तनाव दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। अगर आप भी किसी परेशानी से गुजर रहे हैं, तो अपने घर में मोर पंख जरूर लगाएं। वास्तु शास्त्र में मोर पंख से जुड़े कई आसान और असरदार उपाय बताए गए हैं, जिनसे आपकी जिंदगी बेहतर हो सकती है। आइए, जानें मोर पंख से जुड़े 5 वास्तु रेमेडीज के बारे में।
मोर पंख के 5 चमत्कारी वास्तु उपाय (Mor Pankh ke Upay)

1. पैसों की तंगी दूर करने के लिए
मोर पंख पर एक काला धागा बांधकर उसे अपने पर्स या तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से अचानक धन लाभ के योग बनते हैं और बेफिजूल खर्च या नुकसान से बचाव होता है।
2. पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास लाने के लिए
अगर आपकी शादी हो चुकी है और घर में अनबन रहती है, तो अपने बेडरूम में मोर पंख जरूर लगाएं। इससे आपसी प्यार बढ़ता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।
3. राहु दोष से मुक्ति पाने के लिए
लंबे डंठल वाले मोर पंख पर एक सुपारी रखें और उस पर गंगाजल छिड़कें। इसके बाद “रां राहवे नम:” मंत्र का 21 बार जप करें। ऐसा करने से राहु ग्रह के बुरे प्रभाव खत्म होते हैं और शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
4. दुश्मनों और विरोधियों से बचाव के लिए
मोर पंख पर हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर अपने शत्रु का नाम लिखें। इसे रात भर घर के मंदिर में रखा रहने दें और अगले दिन सुबह किसी बहते पानी या नदी में बहा दें। इससे विरोधियों की चालें नाकाम हो जाती हैं।
5. डरावने और बुरे सपनों से बचने के लिए
अगर आपको या बच्चों को रात में डरावने सपने आते हैं या सोते समय डर लगता है, तो मोर पंख को अपने सिरहाने या तकिए के नीचे रखकर सोएं। इससे मन शांत रहता है और अच्छी नींद आती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




