Solo Travel Destinations for Women: सोलो ट्रैवलिंग महिलाओं के लिए India की ये 4 जगहें हैं बेहद खूबसूरत और Safe, घूमने का बनाएं Plan

Summary :

गर्मियों के मौसम में हर किसी को अपनी छुट्टियां किसी ऐसी जगह पर बिताने का मन होता है, जहां उन्हें भीड़-भाड़ से निकलकर कुछ पल सुकून और शांति के मिलें। आज के समय में घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है। कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जिन्हे अकेले ट्रैवल करना काफी ज्यादा अच्छा लगता है, लेकिन वो इस बात से हमेशा कन्फ्यूज्ड रहती हैं कि ऐसी कौन सी जगह को सलेक्ट करें, जो उनके लिए सेफ होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हो, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने…

गर्मियों के मौसम में हर किसी को अपनी छुट्टियां किसी ऐसी जगह पर बिताने का मन होता है, जहां उन्हें भीड़-भाड़ से निकलकर कुछ पल सुकून और शांति के मिलें। आज के समय में घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है।

कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जिन्हे अकेले ट्रैवल करना काफी ज्यादा अच्छा लगता है, लेकिन वो इस बात से हमेशा कन्फ्यूज्ड रहती हैं कि ऐसी कौन सी जगह को सलेक्ट करें, जो उनके लिए सेफ होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हो, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं और आप वहां अकेले ट्रैवल के लिए भी जा सकती हैं। आइए जानते हैं,  Solo Trip Ideas के बारे में।

Solo Travel Destinations for Women: अकेले घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

1. ऋषिकेश

women travel guide
women travel guide (Source: social media)

ऋषिकेश की खूबसूरती हर किसी को बेहद पसंद आती है। अगर आप महिला हैं, तो आप ऋषिकेश को अकेले एक्स्प्लोर कर सकती हैं। यहां आपको गंगा का किनारा और एडवेंचर दोनों एक साथ ऋषिकेश देखने को मिल जाएंगे। ये छोटी सी जगह आध्यात्म और ट्रैवलिंग के लिए शानदार है। सोलो ट्रैवल करने वाली लड़कियां ऋषिकेश में काफी ज्यादा सेफ महसूस करेंगी। ट्रैकिंग से लेकर राफ्टिंग के लिए यहां पर काफी सारी सोलो ट्रैवलर लड़कियां मिल जाएंगी।

2. जैसलमेर, राजस्थान

safe travel places
safe travel places (Source: social media)

अगर बात करें राजस्थान के जैसलमेर कि तो इसे भारत की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है ये गोल्डन सिटी सोलो ट्रैवल करने वालों के लिए किसी जादुई जगह से कम नहीं है. जब आप यहां घूमने के लिए आते हैं तो आपको इस जगह पर जैसलमेर किला, हवेलियां, और थार डेज़र्ट में कैमल सफारी आपको अलग ही अनुभव देंगे. यहां की लोकल संस्कृति, स्वादिष्ट राजस्थानी खाना और लोगों की मेहमाननवाजी हर किसी का दिल जीत लेती है. महिलाएं इस जगह को अकेले भी एक्स्प्लोर कर सकती हैं, क्योंकि ये जगह बेहद सेफ है।

3. लैंसडाउन

Solo Trip Ideas
Solo Trip Ideas (Source: social media)

अगर आपको किसी हिल स्टेशन को एक्स्प्लोर करना चाहती हैं तो आपके लिए लैंसडाउन बेस्ट जगह है. उत्तराखंड में स्थित ये हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है अगर आप महिला हैं और आप सोलो ट्रेवल करना चाहती हैं तो ये जगह आपके लिए एकदम सेफ है क्योंकि इस हिल स्टेशन की देखभाल खुद इंडियन आर्मी द्वारा की जाती है. यहां आपको सेफ्टी के साथ-साथ पहाड़, झरनें और खूबसूरत वादियां भी देखने को मिलती हैं अगर आप ट्रेन से आ रही हैं, तो कोटद्वार रेलवे स्टेशन से टैक्सी ले सकती हैं. वहां से कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी करीब 40 किमी है. बस से आने वाले भी कोटद्वार उतरकर टैक्सी ले सकते हैं।

4. मुन्नार

Solo Travel Destinations for Women
Solo Travel Destinations for Women (Source: social media)

मुन्नार को भारत का सबसे सेफ हिल स्टेशन माना जाता है। बारिश के मौसम में यहां आपको हर तरफ हरियाली देखने को मिलेगी। ऐसे में अगर बात करें सोलो ट्रैवलिंग कि तो ये जगह सबसे बेस्ट ऑप्शन है। खास करके अगर आप एक महिला हैं, तो आप यहां अकेले घूमने के लिए आ सकती हैं। ये जगह सेफ होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी है। इस जगह पर आप नेचर को बेहद करीब से महसूस कर पाएंगे, साथ ही यहां आपको शानदार चाय के बागान देखने को मिलेंगे। मुन्नार का सबसे पास वाला हवाई अड्डा कोचीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है और नियरेस्ट रेलवे स्टेशन अलुवा है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।