March-April में भूलकर भी न करें इन 3 Places की सैर, वरना गर्मी और भीड़ बिगाड़ देगी आपकी Holidays का मजा

Summer Travel Tips

Summer Travel Tips: गर्मी का मौसम आते ही छुट्टियां भी शुरू हो जाती हैं। इस दौरान लोग घूमने का प्लान बनाते हैं और उन्हें एक ऐसी जगह की तलाश होती है, जहां वो लोग अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कुछ समय बिता सकें। मार्च और अप्रैल का महीना ऐसा होता है, जिसमें बहुत ज्यादा गर्मी नहीं होती है। इसलिए लोग इसी महीने में घूमने का प्लान बनाते हैं। इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां, मौसम में बदलाव और घूमने का उत्साह-सब कुछ एक साथ चलता है, लेकिन अक्सर लोग छुट्टी देखकर किसी ऐसी जगह की ट्रिप प्लान कर लेते हैं,

जहां जाने के बाद पता चलता है कि यहां का मौसम बहुत ज्यादा गर्म है और उसी के कारण आप वहां सही से घूम नहीं पाते हैं। कहीं भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है, तो कहीं बहुत ज्यादा चलना पड़ता है, जिसके कारण आप छुट्टी का मजा नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी इस गर्मी ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं, तो थोड़ा सोच-समझकर प्लान बनाना जरूरी है। ऐसे में जानिए गर्मी के दौरान आपको कौन सी जगहों पर जानें से बचना चाहिए।

Summer Travel Tips: गर्मी में इन जगहों पर घूमने से बचें

Summer Travel Tips
Summer Travel Tips (Source: Social Media)

1. राजस्थान

जैसलमेर बेहद खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। यहां मार्च-अप्रैल के महीने में गर्म हवाएं चलने लगती हैं। दिन का तापमान 34 से 38 डिग्री तक पहुंच जाता है और दोपहर के समय बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी सुनहरी रेत के बीच ऊंट सफारी का मजा लेना चाहते हैं, तो इस महीने में जाना आपके लिए बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। यह आइडिया सिर्फ सुनने में अच्छा लगता है, अगर आप यहां जाते हैं, तो आपको गर्मी थकावट और धूल का सामना करना पड़ता है।

कई टूरिस्टका कहना है कि उन्होंने दिन में बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन तेज धूप और गर्म हवा ने पूरी ट्रिप का मजा खराब कर दिया। अगर आप अपनी छुट्टी का मजा लेना चाहते हैं, तो इन महीनों में राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में बिल्कुल न जाएं।

2. मसूरी

मसूरी का नाम सुनते ही ठंडी हवा, पहाड़ और शांत माहौल जैसी जगह दिमाग में आती है, लेकिन मार्च-अप्रैल में यहां का मौसम तेजी से बदल सकता है। छुट्टियों के कारण यहां टूरिस्ट की बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इसलिए मॉल रोड पर चलना मुश्किल हो जाता है, होटल्स के दाम बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं और ट्रैफिक जाम के कारण घंटों आपको रुकना पड़ता है। कई बार तो पार्किंग ढूंढना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बहुत सोच-समझ कर फैसला लें। ये जगह शांत और बजट-फ्रेंडली तो है लेकिन यहां जाने से बचना चाहिए।

3. आगरा

गर्मी के मौसम में घूमने का शौक तो हर किसी को होता है। खासकर तब जब उनकी छुट्टी या वीकेंड हो। अगर आप भी ताज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो हो सकता है गर्मी के कारण आप घूमने में कई समस्या का सामना करें। ज्यादातर दिल्ली और आसपास के लोग शॉर्ट ट्रिप के लिए आगरा घूमने का प्लान बना लेते हैं, लेकिन मार्च और अप्रैल का महीना आते ही यहां का मौसम तेजी से गर्म होने लगता है। जिसकी वजह से यहां घूमना मुश्किल हो जाता है।

ताजमहल जैसे बड़े स्मारक को देखने के लिए बहुत ज्यादा चलना पड़ता है, इसलिए आपकी ट्रिप पर घूमने से ज्यादा आप थक जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या तो ये है कि दोपहर के समय तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से लोग ठीक से घूम नहीं पाते हैं।

Also Read: Summer Vacation का है Plan? कम बजट और बेहतरीन नज़ारों के लिए इन Beautiful जगहों को करें Explore

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।