Water Park Safety Tips: Summer Vacation में Water Park जाने का है Plan? इन Easy Tips को अपनाकर खुद को रखें सेफ

Summary :

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में दोस्तों और परिवार वालों के साथ वाटर पार्क जानें का प्लान बना रहे हैं, तो वहां जानें से पहले कुछ नियमों को जरूर याद रखें, इससे आप मौज-मस्ती के साथ-साथ सेफ भी रह पाएंगे। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं। इस मौसम में ठंडे-ठंडे पानी में स्लाइड करना और मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार छोटी सी लापरवाही की वजह से ये मजा परेशानी में बदल सकता है, इसलिए अगर आप भी वाटर पार्क जाने का…

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में दोस्तों और परिवार वालों के साथ वाटर पार्क जानें का प्लान बना रहे हैं, तो वहां जानें से पहले कुछ नियमों को जरूर याद रखें, इससे आप मौज-मस्ती के साथ-साथ सेफ भी रह पाएंगे। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं।

इस मौसम में ठंडे-ठंडे पानी में स्लाइड करना और मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार छोटी सी लापरवाही की वजह से ये मजा परेशानी में बदल सकता है, इसलिए अगर आप भी वाटर पार्क जाने का प्लान कर रहे हैं, तो सुरक्षा से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं,Summer Water Park Tips के बारे में।

Things to Know Before Visiting a Water Park: जाने से पहले की तैयारी

Water Park Safety Tips
Water Park Safety Tips (Source: social media)
  • हर वाटर पार्क के अपने कुछ खास नियम होते हैं, जैसे कि बच्चों की हाइट लिमिट या कपड़ों को लेकर नियम।
  • पानी में रहने के कारण हमें प्यास नहीं लगती है, लेकिन धूप और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है, इसलिए जाने से पहले और वहां जाकर खूब पानी पिएं।

Water Park Essentials: साथ ले जाने वाली जरूरी चीजें

  • अगर आप तेज धूप में वहां गए हैं, तो उससे अपनी स्किन को बचाने के लिए कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा का वाटरप्रूफ सनस्क्रीन साथ ले जाएं और इसे हर दो घंटे में लगाते रहें।
  • वाटर पार्क में हमेशा नायलॉन या पॉलिएस्टर के कपड़े ही पहनें। सूती कपड़े पानी सोखकर कपड़े को भारी कर सकते हैं, जिससे स्लाइड करते समय चोट लग सकती है।
  • मोबाइल को सेफ रखने के लिए वॉटरप्रूफ पाउच और आंखों को पानी से बचाने के लिए चश्मा पहनें।
Water Park Essentials
Water Park Essentials (Source: social media)

Common Water Park Mistakes: ये गलतियां करने से बचें

  • वाटर पार्क की फर्श हमेशा गीली और फिसलन भरी होती है, इसलिए वहां कभी भी भागने की गलती न करें, इससे पैर फिसलने और चोट लगने का डर रहता है।
  • स्लाइड पर जाते समय लाइफगार्ड जो पोजीशन बताते हैं, उसे बीच में कभी न बदलें।
  • बेबी पूल या कम गहरे पानी में भी बच्चों को कभी अकेले न छोड़ें। पानी की लहरें अचानक परेशानी का कारण बन सकती हैं।
Water Park Rules and Safety
Water Park Rules and Safety (Source: social media)

Water Park Rules and Safety: इन नियमों का करें पालन

  • हर राइड पर वॉटर में मौजूद लाइफगार्ड के अनुसार नियमों का पालन करें। वे आपकी सुरक्षा के लिए ही वहां खड़े रहते हैं।
  • अगर आपको तैरना नहीं आता है, तो वेव पूल या गहरे पानी में बिना लाइफ जैकेट के न जाएं।
  • वाटर पार्क में लाइफ जैकेट फ्री या किराए पर आसानी से मिल जाती हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।