देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के एक लाख 72 हज़ार से ज्यादा नए केस सामने आए है। इस दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या एक हज़ार से ज्यादा है। देश में रिकवरी केस की संख्या ढाई लाख से ऊपर बनी हुई। इसके साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट 10.99 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सामने आए एक लाख 72 हजार 433 नए केस के बाद देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 15 लाख 33 हजार 921 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का 3.67 प्रतिशत है। डेली पॉजिटिविटी रेट 10.99 प्रतिशत हो गया है।
कोविड-19 : विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 38.44 करोड़ से ज्यादा, 56.9 लाख लोगों ने जान गंवाई
मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान दो लाख 59 हजार 107 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 97 लाख 70 हजार 414 लोग कोविड से उबर चुके हैं। वहीं कोरोना से रिकवर होने का रेट 95.14 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 69 हजार 449 कोविड टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक कुल 73.41 करोड़ कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।
वहीं बात करें टीकाकरण कि तो पिछले 24 घंटे में देश में 55 लाख 10 हजार 693 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 167 करोड़ 87 लाख 93 हजार 137 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। वहीं देश में 1008 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,98,983 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



