Corona Update : एक्टिव केस की संख्या घटकर 16 हजार से नीचे, एक दिन में 1200 नए केस

Summary :

महामारी के गिरते आंकड़ों के चलते देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 16 हज़ार से भी नीचे आ गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 12 हज़ार से ज्यादा कोविड-19 के नए मामले सामने आये हैं।

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी है। महामारी के गिरते आंकड़ों के चलते देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 16 हज़ार से भी नीचे आ गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 12 हज़ार से ज्यादा कोविड-19 के नए मामले सामने आये हैं। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 1,270 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,20,723 हो गई। 

कॉल से पहले कोविड 19 के बारे में दिए जाने वाले संदेश पर लगेगी रोक, सरकार कर रही विचार

इसके साथ ही देश में 31 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,035 हो गई। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या घटकर 15,859 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। 
पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 328 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.29 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.26 प्रतिशत दर्ज की गई।

Desk Team