1 बैंगलोर में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होंगे NCP प्रमुख शरद पवार, बताई बड़ी वजह
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष ने अपनी कमर पूरी तरह से कर ली है। पहले नीतिश कुमार की अगुवाई में पटना में विपक्ष की बैठक हुई, जिसके बाद अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज से संयुक्त विपक्ष की दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार शामिल नहीं होंगे। इससे पहले, पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में पवार शामिल हुए थे
2 मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री और सांसद बेटे पर ईडी का छापा
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को द्रमुक नेता और तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी और उनके सांसद बेटे गौतम सिगामणि के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य की राजधानी चेन्नई और विल्लुपुरम में पिता-पुत्र के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।
3 काशी विश्वनाथ से लेकर बाबा बैद्यनाथ तक, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
आज सोमवती अमावस्या और सावन का दूसरा सोमवार है। इस मौके पर शिव मंदिरों और देवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोग भगवान शंकर को जल और बेल पत्र चढ़ाने को लेकर ललायित दिखे। मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं।
4 मणिपुर में बिजली के उखाड़े गए पोल से बनाए हथियार, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
मणिपुर में पुलिस शस्त्रागारों से लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में जब्त किए गए हथियारों में कई ऐसे ऐसे हथियार हैं जिन्हें उखाड़े गए बिजली के पोल और गैल्वनाइज्ड लोहे (जीआइ) की पाइपों से बनाया गया है। लोहे को जंग से बचाने के लिए उस पर जस्ते का लेप किया जाता है इसे गैल्वनाइज्ड लोहा कहते हैं। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा एके राइफल और इंसास राइफल जैसे अन्य हथियार भी जब्त किए गए हैं।
5 भोपाल से दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन के कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी
मध्यप्रदेश के भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में आग लगने की खबर सामने आई है। आज सुबह जैसे ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन निकलने लगी उसके के सी-14 कोच में बीना स्टेशन के पास आग लग गई।
6 विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक पर रामगोपाल यादव बोले- 2024 की दशा बदलेगी
कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसते हुए सोमवार से बेंगलुरु में होने वाली दूसरी विपक्षी एकता बैठक के लिए 25 दलों का समर्थन जुटाया है। केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट मोर्चा पेश करने के अपने प्रयासों के तहत 26 विपक्षी दलों के नेता 17-18 जुलाई को बेंगलुरु के एक होटल में जुटेंगे।
7 दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस, BJP बोली- राज्य इकाइयों के हितों से किया समझौता
भाजपा ने कांग्रेस के दिल्ली अध्यादेश पर आम आदमी पार्टी का समर्थन करने के बाद जमकर उसकी खिंचाई की है। सत्तारूढ़ दल का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा अपने राज्य इकाइयों के हितों से समझौता किया है। भाजपा की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई है जब कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया कि वह दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का समर्थन नहीं करेगी।
8 चिदंबरम ने बताया कौन होगा BJP विरोधी गुट का नेता, दिल्ली अध्यादेश को लेकर AAP पर साधा निशाना
बेंगलुरु में विपक्षी दलों की अहम बैठक से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का बयान सामने आया है। चिदंबरम ने कहा कि विपक्षी दलों में कांग्रेस की एक ‘मजबूत स्थिति’ है और हम सब मिलकर भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव में हराएंगे।
9 घट रही विदेशी मुद्रा के बीच पाकिस्तान मजबूर, इस्लामाबाद एयरपोर्ट को आउटसोर्स करने का लिया फैसला
लगातार घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच पाकिस्तान सरकार प्रमुख हवाई अड्डों के संचालन को आउटसोर्स करने पर जोर दे रही है। जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री पहले ही आउटसोर्सिंग के लिए विदेशी ऑपरेटरों को शामिल करने के लिए गठित समिति की कई बैठक बुला चुके हैं।
10 चीन की अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में 6.3% बढ़ी, जारी किए गए आंकड़े
चीन की अर्थव्यवस्था में एक साल पहले लगभग स्थिर वृद्धि के बाद साल की दूसरी तिमाही में 6.3% की वृद्धि हुई है। विश्लेषकों की उम्मीदें से यह कम है, जबकि आने वाली तिमाहियों में गति कमजोर होने की उम्मीद है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जून तक चीन के सकल घरेलू उत्पाद में 2022 की समान अवधि की तुलना में 6.3% की वृद्धि पिछले वर्ष में सबसे तेज़ थी, और पिछली तिमाही में 4.5% की वृद्धि से अधिक थी।


Download Android App
Download iOS App



