2024 Lok Sabha Elections : जिन 144 सीटों पर हारी थी BJP, वहां PM मोदी करेंगे ताबड़तोड़ 40 रैलियां

Summary :

साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी ने कर ली है। बीजेपी 144 लोकसभा सीटों पर 40 रैलियां करने की पूरी तैयारी में है।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी ने कर ली है। बीजेपी 144 लोकसभा सीटों पर 40 रैलियां करने की पूरी तैयारी में है।बता दें कि ये वो सीटें है जहां साल 2019 बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। प्रधानमंत्री खुद ही इन सभी रैलियों को संबोधित करेंगे। 
PM मोदी करेंगे 40 बड़ी  रैलियां 
आपको बता दें कि देशभर में बीजेपी की 144 कमजोर या हारी हुई लोकसभा सीटों के लिए योजना तैयार की गई है।इसके तहत पीएम मोदी 40 जगहों पर 40 बड़ी  रैलियां करने वाले है। ये 40 जनसभाएं सभी 40 क्लस्टर में होगी। बाकी बची 104 सीटों के लिए बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों की प्रमुखता में होगी।
बीजेपी नेताओं के साथ आरएसएस के कार्यकर्ता भी इसमें बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने वाले है। इसके साथ ही संघ से जुड़े संगठनों के नेताओं स्थानीय अधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता क्षेत्रीय प्रभारी मंत्रियों व संगठन के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा बैठकों में मतदाताओं को भी शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। 
सभी मंत्रियों को करना होगा 5 सूची में काम 
भाजपा की  रणनीति यह है कि प्रवास के दौरान क्लस्टर प्रभारी स्थानीय हस्तियों के साथ बैठक की जाएगी।  पार्टी में जीतने भी नेता असंतुष्ट है, उन सभी की शिकायतों को पूरी तरह से सुना जाएगा। उसके लिए कुछ समाधान भी जरुर निकाला जाएगा।प्रवास योजना फेज-2 के तहत केंद्र सरकार के सभी 40 मंत्रियों को 5 सूची में काम करना होगा।   

Desk Team