कोरोना वायरस : देश में पिछले 24 घंटे में 34973 नए केस की पुष्टि, 260 मरीजों ने गंवाई जान

Summary :

देश में कोरोना महामारी का कहर बरकरार है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 35 हजार नए मामले दर्ज किये गए, जबकि 37.5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस महामारी को मात दी।

देश में कोरोना महामारी का कहर अब भी बरकरार है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 35 हजार नए मामले दर्ज किये गए, जबकि 37.5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस महामारी को मात दी। देश में गुरुवार को 67 लाख 58 हजार 491 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार 586 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 23 लाख 42 हजार 299
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,973 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 31 लाख 74 हजार 904 हो गया है। इस दौरान 37 हजार 681 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 23 लाख 42 हजार 299 हो गयी है।
सक्रिय मामले 2968 घटकर तीन लाख 90 हजार 646
इसी अवधि में सक्रिय मामले 2968 घटकर तीन लाख 90 हजार 646 रह गये हैं। इस दौरान 260 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,42,009 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.18 फीसदी पर आ गयी जबकि रिकवरी दर 97.49 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 55 घटकर 51364 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6308491 हो गयी है, जबकि 55 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 138017 हो गया है।

Desk Team