सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के आतंकवादियों की मदद करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कश्मीर पुलिस के एक प्रेस नोट के अनुसार, जिला पुलिस कुपवाड़ा और सेना को सैन्य खुफिया और अन्य खुफिया एजेंसियों से विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक आतंकी मॉड्यूल क्रालपोरा इलाके में सक्रिय है। यह मॉड्यूल न केवल आतंकवादियों की मदद कर रहा है, बल्कि उन्हें सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के साथ-साथ हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य रसद भी प्रदान करता है।
तीन सहयोगी हुए गिरफ्तार
इस सूचना के आधार पर, पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान क्रालपोरा इलाके के मोहम्मद मलिक के पुत्र रऊफ़ मलिक, कादिर पेयर के पुत्र अल्ताफ़ अहमद पेयर और मोहम्मद यूसुफ लोन के पुत्र रियाज़ अहमद लोन शामिल हैं।
दो ठिकानों के बारे में खुलासा
पूछताछ के दौरान तीनों ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर फारूक अहमद पीर उर्फ नदीम उस्मानी के निर्देश पर हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के लिए बनाए गए दो ठिकानों के बारे में खुलासा किया। खुलासे के बाद इनके ठिकानों से 1 एके राइफल, 2 AK मैगजीन, 119 AK गोला-बारूद, 1 पिस्टल, 1 पिस्टल मैग, 4 पिस्टल राउंड, 6 हैंड ग्रेनेड, 1 IED, 2 डेटोनेटर, 2 वायर बंडल और लगभग 100 लीटर क्षमता का एक पानी का टैंक बरामद किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फारूक अहमद पीर वर्तमान में पीओके में स्थित काकरोसा कुपवाड़ा में रहता है।
6 लाख रुपये की नकद राशि भी प्राप्त
तीनों आरोपियों को जून 2022 में 6 लाख रुपये की नकद राशि भी प्राप्त हुई, जो कि ठिकानों के निर्माण और हथियार और गोला-बारूद की खरीद के लिए थी। इस 6 लाख में से 64000 रुपये की वसूली भी कर ली गई है। इन्होंने बताया कि हमहामा बडगाम निवासी गुलाम मोहम्मद बेग के बेटे मजीद बेग और बांदीपोरा के एक अन्य उनका आतंकवादियों के काम में सहयोग कर रहे थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इन दोनों को भी जांच के लिए हिरासत में लिया है। आतंकवादियों के मददगारों को वर्तमान में पीओके में स्थित बडगाम के एक और आतंकवादी हैंडलर फैयाज गिलानी द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था।


Download Android App
Download iOS App



