देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। रोजाना संक्रमितों के मामलों की पुष्टि हो रही है और इस बीमारी से जान गवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 53256 मामलों की पुष्टि हुई है और 1422 मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,35,221 हुई और मौत का आंकड़ा 3,88,135 हो गया है।
भारत में 88 दिनों बाद कोरोना के नए मामले कम रिपोर्ट हुईं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.83 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 78,190 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,88,44,199 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 28,00,36,898 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 30,39,996 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 जून तक 13,88,699 सैंपल का परीक्षण किया गया है। जिसके बाद देश में सैंपल परीक्षण की कुल संख्या 39,24,07,782 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



