भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर भले ही थम गयी हो, लेकिन मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के चलते 1,321लोगों की मौत दर्ज की गई है और 54069 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हुई और मौत का आंकड़ा 3,91,981 हो गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.61 फीसदी पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 68,885 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,90,63,740 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,27,057 है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 30,16,26,028 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 64,89,599 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,59,469 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक 39,78,32,667 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं ।


Download Android App
Download iOS App



