केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 14 जुलाई तक एयर इंडिया के 56 कर्मचारियों की मौत हुई थी। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। सिंह ने बताया कि कोविड-19 से एअर इंडिया के 3,523 कर्मचारी संक्रमित हुए। 14 जुलाई, 2021 तक इनमें से 56 कर्मचारियों की मौत हो गई थी।
मंत्री ने कहा कि कोविड प्रभावित कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए कई उपाय किए गए हैं. नेशनल कैरियर ने प्रत्येक स्थाई नौकरी वाले कर्मचारी की मौत होने की स्थिति में परिवारों को 10-10 लाख रुपए की मुआवजा दिया गया। इसके साथ ही उन्होने कहा कि एक निश्चत अवधि के दौरान संविदा कर्मचारी की मौत पर भी नेशनल कैरियर ने 5-5 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी।
इसके साथ ही संक्रमित होने वाले कर्मचारियों को आइसोलेशन के लिए 17 दिनों की छुट्टी दी गई। इसके साथ ही कर्मचारियों और उनके परिवारों वैक्सीन फीस की भी प्रतिपूर्ति की जा रही है। मंत्री ने कहा कि कोविड-पॉजिटिव कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



