देश में बढ़ रहे ओमीक्रॉन के आंकड़ों के बीच पूरा फोकस टीकाकरण की गति बढ़ाने और जरूरी सावधानियां बरतने में किया जा रहा है। इस बीच नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि हमारे कोरोना वैक्सीनों की उभरती परिस्थितियों में अप्रभावी होने की संभावना है।
ओमीक्रॉन की वर्तमान परिस्थितियों में वैक्सीन का असर कम
वीके पॉल ने कहा, ‘ऐसी संभावना बहुत अधिक है कि उभरती परिस्थितियों में हमारे टीके बेअसर हो जाएं। इसलिए एकजुट होकर कोरोना के नए वैरिएंट का सामना करने के लिए टीका बनाने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि दवाओं के विकास के लिए पहले से ठोस दृष्टिकोण की जरूरत है।
देश में ओमीक्रॉन मामले बढ़कर हुए 61
वीके पॉल का यह बयान उस वक्त सामने आया है जब देश में ओमीक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 61 हो चुकी है, देशभर में ओमीक्रॉन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए जा रहे हैं। आज भी राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 8 नए मामले सामने आए हैं, वहीं कुल आंकड़ा 28 पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है।
WHO ने दी ओमीक्रॉन के तेजी से फैलने की चेतावनी
राजस्थान में 17, कर्नाटक में 3, गुजरात में 4, केरल में 1 और आंध्रप्रदेश में 1, दिल्ली में 6 और चंडीगढ़ में 1 केस दर्ज किए गए हैं। इस सबके बीच डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 77 देशों ने अब तक ओमिक्रॉन के केसों की पुष्टि की है। वास्तविकता यह है कि ओमिक्रॉन इससे भी ज्यादा देशों में है, भले ही इसका अभी तक कोई प्रमाण ना हो।


Download Android App
Download iOS App



