उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने एक बाबा की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाबा रामदास गिरि द्वारा अपनी लॉटरी संख्या की भविष्यवाणी करने में विफल रहने पर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी मोहम्मद जीशान ने कहा कि बाबा की गलत भविष्यवाणी के कारण उसे पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 56 वर्षीय गिरि नगला सोती गांव के रहने वाले थे और उनके कई अनुयायियों ने बाबा की भविष्यवाणियों पर धन अर्जित किया था।
पुलिस ने मुखबिरों की मदद से किया गिरफ्तार
मोहम्मद जीशान ने गिरी को लकी नंबर के लिए 51,000 रुपये और एक मोबाइल फोन दिया था और अपने सारे पैसे का उपयोग करके लॉटरी टिकट खरीदा था। लेकिन जब जीशान लॉटरी नहीं जीत पाया तो उसने गुस्से में गिरी को पीट-पीट कर मार डाला। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि, बाबा काली मंदिर के अंदर सिर में चोट के साथ मृत पाए गए। एसपी ने कहा कि, निगरानी प्रणाली और मुखबिरों की मदद से जीशान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



