अक्सर जब आपको खांसी होती है तो आप डाक्टर के पास न जाकर अपने आप दवाई की दुकान से सिरप ले लेते है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो सिरप आप लेते हैं लो जानलेवा साबित हो सकती है। आपने बिल्कुल ठीक सुना आप डॉक्टर की सलाह के बिना कफ सिरप खरीदते हैं तो ये जानलेवा हो सकता है।
एसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मुनाफे के लिए कफ सिरप में एथिलीन ग्लाइकोल और डायथिलीन ग्लाइकोल नाम के लिक्विड कैमिकल मिलाए जा रहे हैं। ऐसी ही मिलावट वाले भारतीय कफ सिरप पीने से पिछले कुछ महीनों में गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में 89 बच्चों की मौत हो चुकी है। बता दें भारत में भी दवा में इन कैमिकल्स की मिलावट से अलग-अलग घटनाओं में 73 लोगों की मौत का रिकॉर्ड दर्ज है।
WHO ने भी 2 भारतीय कफ सिरप के यूज को लेकर अलर्ट जारी किया
सिरप से हो रही मौतों को लेकर WHO ने भी 2 भारतीय कफ सिरप के यूज को लेकर अलर्ट जारी किया है। उज्बेकिस्तान ने 22 दिसंबर को 19 बच्चों की मौत के लिए नोएडा की मैरियन बायाटेक में बनी AMBRONOL और Doc-1 Max कफ सिरप को जिम्मेदार बताया था। साथ ही WHO से इसकी जांच करने को कहा था।
AMBRONOL और Doc-1 Max को बताया असुरक्षित
WHO ने अपनी जांच में दोनों कफ सिरप AMBRONOL और Doc-1 Max को असुरक्षित बताया है। WHO ने कहा कि बच्चों में इनके इस्तेमाल से गंभीर समस्या या फिर मौत का खतरा है। वहीं कंपनी ने अब तक इन उत्पादों की गुणवत्ता की गारंटी नहीं दी है। WHO ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एथिलीन ग्लाइकोल और डायथिलीन ग्लाइकोल की इतनी ज्यादा मात्रा इंसानों के लिए जानलेवा हो सकती है। WHO ने पिछले साल 5 अक्टूबर को भारत की फार्मास्युटिकल्स कंपनी के बनाए 4 कफ-सिरप को लेकर गाम्बिया में अलर्ट जारी किया था। इस लिए अपनी जान को खतरे से बचाने के लिए डाक्टर की सलाह के बिना सिरप न लें।


Download Android App
Download iOS App



