केरल के सबरीमाला मंदिर स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में महिलाओं को जाने की अनुमति देने के फैसले के बाद दोबारा मंदिर खुलने पर भी श्रद्धालुओं का प्रदर्शन जारी है। मंदिर में एक महिला को प्रवेश न देने से नाराज होकर श्रद्धालु प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह प्रदर्शन कर रहे श्रद्धालुओं ने मीडिया के लोगों को निशाना बनाया, जिसमें एक फोटो पत्रकार घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, अपने बेटे के साथ दर्शन करने आई एक महिला ने अपनी उम्र 52 साल बताई। मंदिर प्रशासन उस महिला की उम्र को सही मानने से इनकार कर रहा है। पुलिस पूरी सुरक्षा के साथ पुलिस स्टेशन महिला और उसके बेटे को ले गई। प्रदर्शन के बीच पत्रकारों पर पंबा बेस कैंप के पास हमले किए गये। जिसमें एक कैमरापर्सन घायल हो गया। सोमवार को इस इलाके में कानून-व्यवस्था कायम करने के लिए मंदिर परिसर में 20 कमांडो टीम और करीब 100 महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ एक हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। बता दें कि अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो दिवसीय विशेष पूजा के लिए तीन हफ्ते में दूसरी बार भगवान अयप्पा मंदिर के दरवाजे सोमवार को यहां खोले गए।
आशंका थी कि मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश का विरोध करने वाले यहां प्रदर्शन कर सकते हैं। बता दें कि पम्बा वह स्थान है जहां से श्रद्धालु पर्वत चोटी पर स्थित सबरीमला मंदिर तक पांच किलोमीटर तक पैदल जाते हैं। इससे पहले, सबरीमला को लगभग किले में तब्दील कर दिया गया। टिप्पणियां मंदिर परिसर और आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, सशस्त्र कमांडो की मौजूदगी के साथ साथ सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गये। निगरानी कैमरे और मोबाइल फोन जैमर भी लगाए गए।


Download Android App
Download iOS App



