नौकरी छोड़ने के बाद खुद Update कर सकते हैं EPF अकाउंट का डेट ऑफ एग्जिट, जानें कैसे?

Summary :

नौकरी बदलने वाले कर्मचारी को डेट ऑफ एग्जिट (date of exit) यानि नौकरी छोड़ने का दिन और उसका कारण दर्ज करना होता है। ऐसा नहीं करने पर आपका EPF दूसरी कंपनी में ट्रांसफर नहीं होगा।

देश का हर नौकरी करने वाला व्यक्ति अपनी सैलरी का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के खाते में जमा करवाता है। उसकी ये बचत रिटायरमेंट के बाद उसको भविष्य के लिए मिलती है। ऐसे में नौकरी बदलने वाले कर्मचारी को डेट ऑफ एग्जिट (date of exit) यानि नौकरी छोड़ने का दिन और उसका कारण दर्ज करना होता है। ऐसा नहीं करने पर आपका EPF दूसरी कंपनी में ट्रांसफर नहीं होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब कर्मचारी खुद अपना ऑफ एग्जिट अपडेट कर सकता है। पहले ईपीएफओ केवल कंपनी को यह अधिकार देता था कि वह कर्मचारी के डेथ ऑफ एग्जिट को मेंशन करें लेकिन, नियमों में बदलाव के बाद अब यह सुविधा कर्मचारी को भी दी जाएगी। 
डेथ ऑफ एग्जिट को अपडेट कैसे करना है? इसको लेकर EPFO ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में मुताबिक आप स्टेप-टू-स्टेप जाकर अपडेट कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कैसे करना है आपको अपना Date of Exit Update! 


कैसे करें डेट ऑफ एग्जिट अपडेट?

–डेट ऑफ एग्जिट मार्क करने के लिए सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://unifiedortal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा। 
–इसके बाद अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड दर्ज करें।
–आगे Manage ऑप्शन पर क्लिक करें।
–इसके बाद Mark Exit ऑप्शन पर क्लिक करें।
–फिर Select Employees ऑप्शन पर क्लिक करके EPFO अकाउंट चुनें।
–इसके बाद आप अपना डेट ऑफ एग्जिट और जॉब छोड़ने का कारण दर्ज करें।
–इसके बाद आपके Registered मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करना होगा।
–इसके बाद आगे Declaration ऑप्शन को चुनें।
–आखिर में Update ऑप्शन पर क्लिक करें।
उपडेट पर क्लिक करने के पास आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें लिखा होगा की आपने डेट ऑफ एग्जिट सही तरह से अपडेट कर दिया। 

नया बिजनेस शुरू करने वालों को सरकार दे रही प्रोत्साहन, इस तरह से उठाए मुद्रा लोन का फायदा

Desk Team