जाने माने चुनावी रणनीतिकार पीके (प्रशांत किशोर) ने कहा है कि भाजपा को चुनाव में कोई थर्ड या चौथा फ्रंट नहीं हरा सकता। उन्होंने कहा, यदि भाजपा को हराना है तो यह सिर्फ दूसरा फ्रंट ही कर सकता है, इसलिए दूसरे फ्रंट को मजबूती से उभरने की जरूरत है। पीके ने यह बात एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।
ममता बनर्जी को मदद देने पर भी बोले पीके
पीके ने वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर भी अपनी बात रखी। उनसे सवाल किया गया कि, क्या वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी को 2024 में होने वाले आगामी चुनाव के लिए उभरने में मदद कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि, मैंने यह कभी नहीं कहा कि, देश में तीसरा या चौथा मोर्चा चुनाव जीत सकता है। यदि भाजपा को हराना है तो दूसरा मोर्चा ही होना चाहिए।

कांग्रेस को मानते हैं देश की दूसरे सबसे बड़ी पार्टी
प्रशांत किशोर ने कहा कि, मेरी नजर में कांग्रेस पार्टी देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। यह बात उन्होंने कांग्रेस पार्टी को दूसरा मोर्चा नहीं मैंने के सवाल पर कही।

Download Android App
Download iOS App