BCCI ने भारतीय क्रिकेट के कोच Rahul Dravid के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. इसके साथ ही ये तय हो गया कि Rahul Dravid भारतीय टीम के हेड कोच बने रहेंगे. ODI World Cup 2023 खत्म होने के बाद द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था. BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट दिया, पर ऐसी खबरें आईं कि Rahul Dravid ने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है. असमंजस की स्थिति में BCCI ने टी20 टीम के कोच पद के लिए पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से भी संपर्क किया. लेकिन नेहरा ने BCCI का प्रस्ताव खारिज कर दिया था. नेहरा भारतीय टी20 टीम के कोच बनने लिए इच्छुक थे. इसी वजह क्या थी, अब इसका खुलासा हो गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहरा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण BCCI के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक IPL में गुजरात टाइटंस के कोच नेहरा का कभी भी नेशनल टीम का कोच बनने का कोई इरादा नहीं था. नेहरा ने हमेशा ये कहा है कि वो 2025 तक GT के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट का सम्मान करना चाहते हैं.
रिपोर्ट के अनुसार आशीष नेहरा के बच्चे अभी छोटे हैं और इस वजह से वो अपने परिवार को समय देना चाहते हैं. भारतीय टीम का कोच बनने पर काफी समय बाहर गुजारना पड़ता है, इस वजह से वो अभी इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थे. फिलहाल अभी वो ढाई महीने IPL टीम की कोचिंग पर ही ध्यान दे रहे हैं. हालांकि, भविष्य में नेहरा भारतीय टीम के व्हाइट बॉल फॉर्मेट के कोच के तौर पर देखे जा सकते है. इसकी संभावनाएं अभी खारिज नहीं हुई हैं.



Download Android App
Download iOS App





