मशहूर संगीतकार अमित त्रिवेदी को मुंबई की सड़कों पर दिखाई दिया स्पेशल ऑटो, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

Viral Autorickshaw Singing Video : भारत में ऐसे कई प्रतिभाशाली लोग हैं जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अमित त्रिवेदी नाम के एक मशहूर संगीतकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो को 26 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों ने दिए अपने रिएक्शन बहुत सारे लोगों ने इस बारे में कमेंट किए है और अपने रिएक्शन भी शेयर किए है। एक व्यक्ति ने कहा कि- अंदर से कुछ और हैं हम, और बाहर से मजबूर। एक अन्य व्यक्ति ने…

Viral Autorickshaw Singing Video : भारत में ऐसे कई प्रतिभाशाली लोग हैं जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अमित त्रिवेदी नाम के एक मशहूर संगीतकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो को 26 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

बहुत सारे लोगों ने इस बारे में कमेंट किए है और अपने रिएक्शन भी शेयर किए है। एक व्यक्ति ने कहा कि- अंदर से कुछ और हैं हम, और बाहर से मजबूर। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि- लेकिन ड्राइविंग के दौरान गीत गाना खतरनाक भी है।

क्या है वीडियो का कैप्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Trivedi (@itsamittrivedi)

  Courtesy : इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @itsamittrivedi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए अमित त्रिवेदी ने कैप्शन में लिखा कि- मुंबई की सड़कों पर सच्चे जुनून की एक झलक दिखी। इन जनाब ने अपने ऑटो रिक्शा को एक ‘कॉन्सर्ट स्टेज’ में तब्दील कर दिया, और यह देखकर मेरा दिल खुश हो गया। बता दें कि अमित को यह अद्भुत दृश्य बांद्रा के किसी इलाके में देखने को मिला। उन्होंने आगे बताया कि- यह एक ऐसा लम्हा था जिसने मुझे याद दिलाता है कि हमारे अतुल्य भारत में कितनी कमाल का टैलेंट है। काश! मुझे उनसे बात करने का अवसर मिल पाता। खैर, उन्हें देखकर सच में मेरा दिन बन गया। और हां, मुझे उम्मीद है कि आपका भी दिन बन जाएगा।

माइक्रोफोन निकाल शुरू किया गाना

Viral Autorickshaw Singing Video
Viral Autorickshaw Singing Video

अब तक इस पोस्ट को काफी सारे लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। लोग ऑटो ड्राइवर की प्रतिभा के बारे में अच्छी-अच्छी बातें कह रहे हैं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि ऑटो के पीछे बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, ‘विश यू हैप्पी बर्थडे’ और साथ ही कई नाम भी लिखे हुए हैं। जब कैमरे की नजर ऑटो चला रहे शख्स पर पड़ती है तो वह खुश हो जाता है और उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऑटो के अंदर संगीत बज रहा है और रोशनी अलग-अलग रंगों की तरह दिख रही है। तभी ड्राइवर माइक्रोफोन निकालता है और रिक्शा चलाते हुए मशहूर गायक मोहम्मद रफी साहब का गाना ‘खोया-खोया चांद…’ गाना शुरू कर देता है।

Khushboo Sharma