सूरज ,चांद के बाद मिशन गगनयान की तैयारी ,अक्टूबर में हो सकता हैं परीक्षण

Summary :

भारत इसरो अंतरिक्ष विज्ञान में रोज नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। चाँद और सूरज के बाद के अब मिशन गगन यान की तैयारी जोरो पर है। धीरे-धीरे अब अंतिरक्ष में भारत अपना विस्तार कर रहा है।

भारत इसरो अंतरिक्ष विज्ञान में रोज  नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।  चाँद और सूरज के बाद के अब मिशन गगन यान की तैयारी जोरो पर है। धीरे-धीरे अब अंतिरक्ष में भारत अपना विस्तार कर रहा है। इसरो द्वारा किये  जा रहे कार्य ना सिर्फ भारत के विज्ञान को नई  देन देगा बल्कि पुरे विश्व के लिए भी नई उपलब्धियां हासिल होगी। इस नए भारत में रोज नव मिशन होने है।  केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण की सराहना की और बताया कि गगनयान का अगला परीक्षण अक्टूबर में हो सकता है। 
आदित्य एल1 के लॉन्च एक सुखद क्षण
आदित्य एल1 के लॉन्च को भारत के लिए एक सुखद क्षण बताया और   डॉ. सिंह ने कहा कि यह इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीहरिकोट  के दरवाजे खोल दिए हैं।   उन्होंने कहा, ‘यह भारत के लिए एक सुखद क्षण है।  और दूसरी बात, चंद्रयान की तरह, यहां भी पूरा देश शामिल था।  और यह संभव हो पाया है क्योंकि प्रधान मंत्री मोदी ने श्रीहरिकोटा के द्वार खोल दिए हैं। 
एहसास कराया कि यह मिशन पूरे भारत का 
वह इन सभी हितधारकों को एक साथ लाए हैं और उन्हें एहसास कराया कि यह मिशन पूरे भारत का है।   मुझे लगता है कि अगली गगनयान की पहली परीक्षण उड़ान होगी, जो अक्टूबर महीने में हो सकती है। 

Desk Team